
यह योग तनाव कम करने, ऊर्जा मार्गों को संतुलित करने और गहरी विश्राम अवस्था को सक्रिय करने में अत्यधिक प्रभावी है।
रतलाम. पहली बार रतलाम के शहरवासियों को ध्वनी हिलिंग थैरेपी व ध्यान योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक शांति का आभास कराया। नाद योग यह योग दर्शन पर आधारित है, जहां संपूर्ण ब्रह्मांड को कंपन या 'नाद' माना जाता है।
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों से योग एवं ध्यान का विशेष ज्ञान अर्जित आई दिव्या शक्तावत इस योग ध्यान को शीघ्र ही वृहद रूप देने की तैयारी में हैं।
यह योग तनाव कम करने में सहयोगी
महलवाड़ा परिसर में विशेष ध्वनि हीलिंग के साथ योग सत्र का आयोजन पहली बार योग गुरु दिव्या शक्तावत ने कर शहरवासियों को बताया कि ध्वनि हीलिंग प्र्राचीन नाद योग का एक रूप है, जो शारीरिक और मानसिक शांति के लिए विशिष्ट आवृत्तियों, मंत्रों और संगीत का उपयोग करता है। यह योग तनाव कम करने, ऊर्जा मार्गों को संतुलित करने और गहरी विश्राम अवस्था को सक्रिय करने में अत्यधिक प्रभावी है। नाद योग यह योग दर्शन पर आधारित है, जहां संपूर्ण ब्रह्मांड को कंपन या 'नाद' माना जाता है।
आंतरिक शक्तियों को जागृत करता योग
इस पद्धति में प्राकृतिक वाइब्रेशन, मधुर ध्वनि एवं ध्यान साधना के माध्यम से व्यक्ति की आंतरिक शक्तियों को जागृत कर मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है। दिव्या शक्तावत ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों से योग एवं ध्यान का विशेष ज्ञान अर्जित किया है, जिसका लाभ नगरवासियों को मिलेगा।
शहर में होंगे हीलिंग थैरेपी एवं ध्यान कार्यक्रम
शीघ्र ही रतलाम में दिव्या हीलिंग थैरेपी एवं ध्यान आधारित स्वास्थ्य जागरण कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित योग साधकों ने ध्यान एवं हीलिंग सत्र को आनंददायक एवं आत्मिक शांति देने वाला बताया।
योग-ध्यान शिविर का उठाया लाभ
योग शिविर के दौरान दिनेश वाघेला ने बताया कि इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, डॉ. प्रदीप कोठारी, वी.एस. रघुवंशी, मंसुख चोपड़ा, ए. खान, जगदीश सिंह, कमलेश पांडे, डॉ. प्रकाश चोपड़ा, प्रियंका बाफना, दीपा पुंजावत, माला विघ सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महावीर सिंह शक्तावत, संतोष कुमारी शक्तावत, दिव्या शक्तावत, दिव्यराज सिंह शक्तावत, कीर्ति शक्तवात, राघवेन्द्र सिंह शक्तावत, ज्योति शक्तावत एवं राजदीप सिंह शक्तावत सहित शक्तावत परिवार के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
Updated on:
15 Jun 2026 11:00 pm
Published on:
15 Jun 2026 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
