14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम डाकघर में राखी लिफाफे, तिरंगे झंडों का टोटा

रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे नहीं, स्वतंत्रता दिवस के तिरंगे भी अनुपलब्ध, बहनें-लोग परेशान।, डाकघर मेें नहीं मिल रहे वाटरप्रूफ लिफाफे व तिरंगे झंडे, बहिनों के चेहरे हुए मायूस, लोग हो रहे परेशान, सात दिन में ही खत्म हो गए
2 min read
Google source verification
post office

post office (फोटो सोर्स: X हैंडल)

रतलाम. . शहर के मुख्य डाकघर में इन दिनों दो महत्त्वपूर्ण वस्तुओं की कमी से नागरिक परेशान हैं। आगामी रक्षाबंधन पर्व के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे बहनों को भाइयों को राखी भेजने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व घरों पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे झंडे भी समाप्त हो गए हैं, जिससे लोगों में निराशा है।

रक्षाबंधन पर्व पर बहनें दूर बैठे अपने भाइयों को राखी भेजती हैं। डाक के माध्यम से भेजी जाने वाली राखियां सुरक्षित पहुंचें, इसके लिए वाटरप्रूफ लिफाफों की विशेष मांग रहती है, खासकर वर्षा ऋतु में। इन लिफाफों के अभाव में बहनों को अपनी राखियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है, क्योंकि सामान्य लिफाफों में वर्षा या नमी से राखी खराब होने का भय रहता है। कई बहनें जो इस सेवा पर निर्भर थीं, उन्हें अब अन्य विकल्प तशवनेपड़ रहे हैं, जिससे उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। इसी प्रकार, स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व नजदीक है। इस अवसर पर अनेक नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का प्रदर्शन करते हैं। डाकघर में तिरंगे झंडों का स्टॉक खत्म होने से ऐसे लोग झंडे खरीदने के लिए भटक रहे हैं। डाकघर को राष्ट्रीय ध्वज बिक्री का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, और यहां आपूर्ति न होने से आमजन को असुविधा हो रही है। इस कमी के चलते कई लोग पर्व से पूर्व झंडे नहीं खरीद पा रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है। नागरिकों ने डाकघर प्रशासन से शीघ्र ही इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

500 नग का पहला लाट

डाकघर में सात दिन पूर्व ही वाटरप्रूफ लिफाफे की 500 नग का पहला लाट आया था। इन लिफाफों को सभी विभागीय व उप डाकघरों में मांग के अनुसार भिजवा दिया था। मुख्यालय की लेतलाली से सात दिन में दूसरे लाट नहीं आ पाने से यहां पर परेशानी खड़ी हो गई है। जिम्मेदार वाटरप्रू्रफ लिफाफे की व्यवस्था में जुट गए हैं।

तिरंगा झंडे के लिए लगाकर चक्कर

डाकघर में घर-घर तिरंगा फहराने अभियान के चलते झंडे मंगाए गए थे। इसमें भी विभाग को 500 झंडों का अलाटमेंट आया था। इसे भी सभी डाकघरों में भिजवा दिया। इधर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व ही झंडे समाप्त हो गए हैं। अब लोग झंडे के लिए डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं।

वाटरप्रूफ लिफाफों की कर रहे व्यवस्था

मुख्यालय से वाटरप्रूफ लिफाफे का लाट आने में देरी से यहां पर परेशानी आई है। लिफाफों के लिए अन्य कार्यालयों से संपर्क कर व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही व्यवस्था कर बहिनों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस में एक दिन बाकी होने से झंडे की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

राजेश कुमावत, अधीक्षक, संभागीय डाकघर, रतलाम।