छात्र नाराज हुए तो कुर्सी छोड़ चले गए कुलपति

पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने किया हंगामा

less than 1 minute read
Feb 19, 2016
Feature image
इंदौर .
कैमिस्ट्री के एक जवाब में 40 से ज्यादा परीक्षाथियों को डेढ़-डेढ़ नंबर मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। छात्र आक्रोशित हुए तो कुलपति कुर्सी छोड़कर चले गए। छात्रनेता अभिजीत पांडे व लक्की वर्मा के साथ पांचवें सेमेस्टर के नतीजों से असंतुष्ट छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे।


परीक्षा नियंत्रक
डॉ.अशेष तिवारी को छात्रों ने बताया कि कॉपी देखने पर पाया कि एक जवाब में सभी को डेढ़ अंक दिए हैं। कुछ ने जवाब अच्छे से लिखा तो कुछ का जवाब गलत था। छात्र कुलपति को बुलाने की बात पर अड़ गए। छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो.आशुतोष मिश्र मिलने पहुंचे। छात्र उन्हें कॉपियां गलत जांचने के लिए जिम्मेदार बताने लगे तो कुलपति नाराज होकर अधिकारियों को ही समाधान करने का कहकर चले गए।
Published on:
19 Feb 2016 02:09 am