4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने 7 राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे को टिकट

Congress Rajya Sabha Candidates: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। सूची में मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मीनाक्षी नटराजन समेत कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Congress announces 7 Rajya Sabha candidates.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पवन खेड़ा (Photo: ANI)

Congress Candidates List for Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड़ से उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मीनाक्षी नटराजन, प्रवीण चक्रवर्ती, मंसूर अली खान और प्रणव झा आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों में शामिल हैं।

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की गई सूची के मुताबिक, कर्नाटक से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को मैदान में उतारा गया है।

पवन खेड़ा की तपस्या हुई पूरी

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को कर्नाटक से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। उच्च सदन में उनका कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का नाम भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। उन्हें कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है।

पवन खेड़ा का नाम राज्यसभा के लिए तय माना जा रहा था। कई वर्षों से उन्हे राज्यसभा भेजे जाने की खबरें आती थी, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी हाथ लगती थी। कुछ वर्ष पहले राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से आहत होकर पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक अपना दर्द बयां किया था, जो बेहद वायरल हुई थी। उस वक्त उन्होंने लिखा था, 'शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।' हालांकि बाद में इस सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उन्होंने माफी भी मांग ली थी।

राजस्थान से नीरज डांगी पर फिर जताया भरोसा

मध्य प्रदेश के मंदसौर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी मीनाक्षी नटराजन राहुल गांधी की कोर टीम की पुरानी और बेहद भरोसेमंद सदस्य रहीं। मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने का फैसला कर कांग्रेस ने मालवा अंचल और महिला नेतृत्व को बड़ी ताकत दी है। वहीं राजस्थान से कांग्रेस ने दलित समुदाय के मजबूत नेता नीरज डांगी पर दोबारा भरोसा जताया है। कांग्रेस के डेटा और एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को तमिलनाडु कोटे से उतारा है। प्रवीण चक्रवर्ती को राहुल गांधी करीबी नीतिगत सलाहकारों में गिना जाता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और पार्टी के संचार विभाग के वरिष्ठ नेता प्रणव झा को कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। संगठनात्मक कार्यों और मीडिया प्रबंधन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले प्रणव झा को मिला यह मौका पार्टी की ओर से उनके योगदान की बड़ी पहचान माना जा रहा है।