तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं
इंदौर. धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी ग्यारस से देव उठ जाते है इसके बाद से ही मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। ग्यारस का दिन बड़ा शुभ माना जाता है।
1. तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं और (ऊँ वासुदेवाय नम:) मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे सुख-शांति और धन में वृद्धि होती है।
2. एकादशी पर पवित्र नदी में अगर स्त्रियां स्नान करती है तो जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला माना गया है।
3. भगवान विष्णु को सफेद मिष्ठान्न का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते डालें। ऐसा करने से विष्णु भगवान जल्द ही प्रसन्न होते है।
4. भगवान विष्णु की अराधना करने से सुख की प्राप्ति होती है।
5. केसर का दूध विष्णु जी को चढ़ाएं इससे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
7. किसी पीपल के वृक्ष पर पानी चढ़ाएं और शाम के समय दीपक लगाएं। इस उपाय से जल्दी ही आप कर्ज मुक्त हो सकते हैं।
9. धन की कामना रखने वाले साधक एकादशी के दिन इस मंत्र का 5 माला जाप करें-(ऊं ह्लीं ऐं क्लीं श्री:)इससे जरूर आपको लाभ होगा।
10. भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ सिक्के भगवान के पास रख दें। इससे धन लाभ होने की संभावना बन सकती है।
11. नौकरी-व्यवसाय में उन्नति के लिए कन्याओं को भोजन करवाएं
ऐसे करें पूजा
- गन्ने का मंडप बनाकर उसके बीच में चौक बनाएं।
- चौक के बीच में भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें।
- चौक के साथ ही भगवान के चरण चिन्ह बनाकर ढंकें।
- भगवान को गन्ना, सिंघाड़ा, फल और मिठाई अर्पित करें।
- फिर घी का अखंड दीपक जलाएं।
- फिर भगवान के चरणों को स्पर्श करके उन्हें जगाएं।
- शंख, घंटा और कीर्तन की ध्वनि करके व्रत की कथा सुनें।
- इसके बाद से ही सारे मंगल कार्य शुरू किये जा सकते हैं।
- श्रीहरि के चरण-स्पर्श करके जो भी मांगते हैं वो जरूर मिलता हैं।