एक वारदात थाना किशनगंज क्षेत्र में हुई जहां अज्ञात आरोपी ने साइबर फ्रॉड के माध्यम से 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस के मुताबिक फरियादी ब्रजेश पिता मांगीलाल लोधा (30) निवासी आंखखेड़ी थाना मृगवास, जिला गुना, हाल मुकाम भैसलाय की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि धोखाधड़ी की वारदात 11 नवंबर को दोपहर 2,45 से 12.55 बजे के बीच हुई। फरियादी ने बताया कि बैंक से 51 हजार रुपए कटने के मैसेज आया तो घटना का पता चला। पुलिस मामले में जांच कर रही है।