17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, मांगी गई रिपोर्ट, लिया जाएगा वन-टू-वन फीडबैक

MP Politics: भाजपा में सत्ता और संगठन के खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी। बुधवार को जिला अध्यक्षों की मैराथन बैठक में रिपोर्ट मांगी जाएगी और नाम तय हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 17 Nov 2026, 2:33 PM IST

भाजपा का झंडा, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

भाजपा का झंडा, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Indore news: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही सत्ता और संगठन के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां होने वाली हैं। इसको लेकर जिला अध्यक्षों की मैराथन क्लास लगने वाली है। पांच घंटे चलने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी विप्लव देव व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर वन टू वन बात भी करेंगे। वहीं, शाम को प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों के बाद अब संगठन के नेताओं का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के कार्यकाल को दिसंबर में तीन साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन कई निगम मंडल और प्राधिकरण के राजनीतिक पद खाली हैं। हालांकि डॉ. यादव चाहते हैं कि नियुक्तियां हो जाएं, लेकिन नेताओं में आपसी खींचतान के चलते घोषणा नहीं हो पा रही है और ऐसे ही हाल संगठन के भी है।

देनी होगी जानकारी

हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बने डेढ़ साल होने आए, लेकिन जिला स्तर पर कई मोर्चा और प्रदेश में प्रकोष्ठों के पद खाली पड़े है। जल्द ही अब सभी पर नियुक्तियां होने वाली हैं। इसको लेकर बुधवार को भोपाल में दोपहर 11 बजे से संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी व अध्यक्षों की मैराथन बैठक होने वाली है जो पांच घंटे चलेगी। उसमें प्रदेश के प्रभारी विह्रश्वलव देव व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे। सभी जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट बुलवाई है जिसमें उन्हें बताना है कि मोर्चा प्रकोष्ठ और मूल संगठन में कौन-कौन सी नियुक्तियों हो गई हैं। जो नहीं हो सकी हैं उनके रुकने का क्या कारण है ? उन्हें संभावित दावेदारों के नामों की जानकारी भी देना होगी। संभावना ये भी है कि हाथोहाथ समन्वय करके कुछ नाम तय भी कर दिए जाएंगे जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी। पांच घंटे की बैठक के बाद शाम को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन भी रखा है। गौरतलब है कि खंडेलवाल ने सोमवार को विधायकों का दीपावली मिलन समारोह रखा था।

चंद्रशेखर का सख्त रुख

सत्ता और संगठन में खाली पड़े पदों की नियुक्तियों को लेकर संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का सख्त रुख है। जब नियुक्तियों को लेकर उन्होंने पूछा था तब विवाद की जानकारी दी गई। तब उनका कहना था कि ये समस्या तो बाद में भी आती है तो आज ही फेस कर लो। यहां तक कि उन्होंने ये भी बोल दिया कि जो पूर्व में नाम तय हो गए हैं उनकी ही घोषणा कर दो, मेरे विचार की आवश्यकता नहीं है। बस काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उपकृत किया जाए। उनके सख्त रुख की वजह से जल्द ही घोषणाएं होंगी।

नगर में युवा और ग्रामीण में महिला मोर्चा की होगी घोषणा

इंदौर नगर में भाजयुमो अध्यक्ष की घोषणा अब तक नहीं हो सकी है जिसे लेकर नेताओं के बीच में दांव पेंच चल रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पैनल से बाहर जाकर अंकित रावल तो संघ कोटे से अक्षांशु तिवारी का नाम रखा है। इसके अलावा रोहित चौधरी, धीरज खंडेलवाल, निक्की राय, मयूरेश पिंगले और अमित सिंह कुशवाह का दावा भी मजबूत है। इधर, ग्रामीण भाजपा में महिला मोर्चा अटका हुआ है जिसमें मौजूदा अध्यक्ष किरण सिसोदिया को फिर से बनाने के लिए विधायक उषा ठाकुर तो माया पटेल के नाम पर राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार अड़ी हुई हैं। वहीं, दोनों जगह अल्पसंख्यक मोर्चा घोषित होना है।