17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधविश्वास के कारण ‘मिर्गी’ का इलाज छोड़ रहे मरीज, इंदौर में सालभर में पहुंच रहे 1500 मरीज

National Epilepsy Day: मिर्गी के दौरे पर सही इलाज से 95 प्रतिशत मरीजों में नियंत्रण संभव है, फिर भी 30 प्रतिशत इलाज से वंचित हैं। जागरूकता की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:31 PM IST

मिर्गी दौरे का इलाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

मिर्गी दौरे का इलाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news: मिर्गी का दौरा पडऩे पर मरीज के हाथ-पैर अकडऩा, आंखें पलटना और मुंह से खून आना देखकर आज भी लोग घबरा जाते हैं। कई जगह ऐसे मरीजों को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराई जाती है या जूता सुंघाने और मुंह में चम्मच डालने जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। जबकि मिर्गी एक ऐसी बीमारी है, जिसका सही समय पर इलाज मिलने पर करीब 95 प्रतिशत मरीजों में दौरे नियंत्रित किए जा सकते हैं। इसके बावजूद देश में करीब 30 प्रतिशत मरीज इलाज से वंचित हैं। यह स्थिति बीमारी को लेकर जागरुकता की कमी और सामाजिक भ्रांतियों को दर्शाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार मिर्गी में दिमाग की विद्युत तरंगों में असामान्य गतिविधि होने से कुछ समय के लिए दौरे आते हैं। इस दौरान मरीज के हाथ-पैर कड़क हो सकते हैं, आंखें घूम सकती हैं, जबड़ा जकड़ सकता है और जीभ कटने से मुंह से खून भी आ सकता है। कुछ मरीजों का पेशाब भी कपड़ों में निकल जाता है। दौरा खत्म होने के बाद मरीज सामान्य हो सकता है। इसलिए इसे किसी तरह की ऊपरी बाधा या जादू-टोने से जोडऩा गलत है।

15 तरह की दवाइयां उपलब्ध

एमवाय अस्पताल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना वर्मा के अनुसार पहले मिर्गी के इलाज के लिए दवाइयों के विकल्प सीमित थे, लेकिन अब करीब 15 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। हाल ही में सिनोबामेट जैसी नई दवा भी आई है, जिससे ऐसे मरीजों के इलाज की उम्मीद बढ़ी है, जिनमें पुरानी दवाइयों से दौरे नियंत्रित नहीं हो रहे थे। करीब 100 में से 5 प्रतिशत मरीज ऐसे होते हैं, जिनमें दो या उससे अधिक उपयुक्त दवाइयां देने के बाद भी दौरे आते हैं। इन्हें रिफ्रैक्टरी एपिलेह्रश्वसी कहा जाता है। ऐसे मरीजों के लिए भी देश में 100 से अधिक केंद्रों पर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ट्रीटमेंट गैप

डॉ. वर्मा के मुताबिक, देश में मिर्गी के मरीजों में ट्रीटमेंट गैप करीब 30 प्रतिशत है। यानी हर 100 मरीजों में 30 को इलाज नहीं मिल पाता। शहरी क्षेत्रों में यह अंतर करीब 10 प्रतिशत है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक है। इसका बड़ा कारण समय पर डॉक्टर तक नहीं पहुंचना और सामाजिक भ्रांतियां हैं।

सालभर में 1500 से ज्यादा पहुंच रहे ओपीडी

एमवाय अस्पताल की एपिलेप्सी ओपीडी में डॉ. अर्चना वर्मा सप्ताह में एक दिन मरीजों को देखती हैं। उनकी ओपीडी में करीब 200 मरीज आते हैं, जिनमें 30 से 40 मिर्गी के मरीज होते हैं। इनमें पुराने और नए दोनों तरह के मरीज शामिल हैं। इस हिसाब से सालभर में करीब 1500 से 2000 मिर्गी मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। वहीं, हर सप्ताह करीब 10 नए मरीज सामने आते हैं। यानी सालभर में 500 से ज्यादा नए मरीज मिर्गी के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पताल में पुराने और दवाइयों से दौरे नियंत्रित नहीं होने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक है।

न करें ये गलतियां

दौरा पडऩे पर मरीज को जबर्दस्ती पकडऩे, मुंह में चम्मच डालने या जूता सुंघाने से बचना चाहिए। मरीज को सुरक्षित जगह पर करवट से लिटाएं, आसपास हवा आने दें और टाइट कपड़े ढीले कर दें। सामान्य तौर पर कुछ समय में दौरा अपने आप रुक जाता है। यदि पांच मिनट तक दौरा जारी रहता है या मरीज को होश नहीं आता तो तुरंत 108 ए्बुलेंस बुलाएं। - डॉ. अर्चना वर्मा, न्यूरोलॉजिस्ट, एमवाय अस्पताल