इंदौर

2 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, मासूम चिल्लाई तो जमा हो गए लोग और फिर हुआ ये…

लसूडिय़ा पुलिस ने दर्ज किया केस
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 12:13 PM IST
indore
2 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, मासूम चिल्लाई तो जमा हो गए लोग और फिर हुआ ये...

इंदौर. महालक्ष्मी नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौकीदार की बच्ची के साथ में बदमाश ने अश्लील हरकत की। बताया जाता है आरोपित भी वहां पर काम करता है। कल बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ में अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां जमा हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पद्माराम कुमावत पिता बौमाराम निवासी कृष्णाबाग कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने बताया कि वह एक बिल्डिंग में चौकीदारी कर रहे हैं। वहीं पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। कल 12 साल की बच्ची घर में थी। वह लोग अपने काम में लगे हुए थे। इसी का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस आया। बदमाश ने उसे अकेला पाकर अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। बच्ची ने शोर मचाया तो बदमाश ने उसे धमकाकर चुप कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसी बीच आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। इस पर बदमाश वहां से भागा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बदमाश नशे की हालत में था। वह इस तरह की हरकत से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि बच्ची डर गई और शोर मचा दिया। पुलिस बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

...इधर महिला से छेड़छाड़, लोगों ने दबोचा

शिप्रा पुलिस ने एक युवती के साथ अश्लील हरकत किए जाने का केस दर्ज किया है। भोपाल निवासी युवती ने बताया कि वह वह अपनी गाड़ी से भोपाल की ओर जा रही थी। पीर कराडिय़ा में उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। इस पर पति पास ही की दुकान वाले की मदद से गाड़ी का टायर बदल रहे थे। वह कुछ दूरी पर खड़ी हो गईं। इसी दौरान दुर्गेश उर्फ पिन्टू पिता दिनेश सक्सेना, विजय पिता दीपक मेहता दोनों निवासी शिप्रा वहां पर आए। महिला को अकेला पाकर उसके साथ में अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो पास ही में तैनात गार्ड और पति आ गए। बदमाश वहां से भागने लगे तो उनका पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Published on: