इंदौर

चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी, देखा तो रह गए दंग, महिला का…

घर में घुसकर सो रही महिला का गला काटा, महिला का पति हुआ गायब, मकान मालिक से भी हुआ था विवाद

2 min read
Oct 04, 2017

इंदौर. आज सुबह सूरज नगर में रहने वाली एक महिला का किसी ने गला काट दिया। बताया जाता है कि महिला घर में सो रही थी। इसी दौरान बदमाश ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर उसके रिश्तेदार और मकान मालिक पहुंचे थे और उसे अस्पताल ले आए। अभी हमलावर के बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार महिला का नाम बिमला बाई पति वीरू निवासी सूरज नगर है। उसे जेठानी मीना और मकान मालिक अस्पताल लेकर आए थे। बेहोश होने से पहले उसने डॉक्टरों को बताया कि आज सुबह घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार दिया। हमलावर के बारे में महिला कुछ बता नहीं पाई है। महिला के गले सामने तथा सीधे हाथ की ओर दो वार किए गए हैं। हालांकि उसके साथ में आए मकान मालिक एक अलग संभावना भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि पति घर से गायब है। दोनों के बीच में काम को लेकर अक्सर ही विवाद हुआ करता था। महिला सिलाई का काम करती है। कल रात या आज सुबह भी उनके बीच में ही विवाद हुआ होगा और महिला ने अपने ऊपर वार कर लिया। हालांकि महिला ने जो डॉक्टर को बताया वह उसके बिलकुल उल्टा है। इसी के चलते मामला संदिग्ध लग रहा है। संभवत: आसपास के ही किसी व्यक्ति ने हमला किया है। अस्पताल से पुलिस को सूचना दे गई है। पुलिस महिला के बयान लेकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी यह हमला किसने किया है।

प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो भाई-भाभी बने दुश्मन
तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ उसके भाई-भाभी ने ही मारपीट की। युवती ने अपने भाई से प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो वह भडक़ गया और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार अर्चना चौरसिया निवासी साकार अपार्टमेंट की शिकायत पर भाई अमित और भाभी कृतिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कल अमित विवाद कर रहा था। उसका कहना था कि प्रॉपर्टी को लेकर कोई भी बात न करे, जब उसने अपने पिता की ही संपत्ति होने की बात कही तो भाई भडक़ गया। आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी, भाभी ने भी भाई का साथ दिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Published on:
04 Oct 2017 05:04 pm
Also Read
View All