पानी की होद में निकला दो फीट लम्बा अजगर, मचा हड़कंप

रहवासियों ने चिडिय़ाघर फोन कर मांगी मदद, घटना के दो घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचे मदद के लिए

less than 1 minute read
Oct 21, 2015
Patrika.com
Patrika.com
इंदौर.शहर की एक बस्ती में सुबह पानी की होद से पानी भरने के लिए ढक्कन खोला तो एक अजगर का बच्चा दिखा। अजगर का बच्चा दिखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मालवा मिल के समीप गोमा की फेल में विशाल यादव के घर के बाहर बुधवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने पानी की होद से पानी लेने के लिए जैसे ही ढक्कन खोला तो अजगर का बच्चा मुंह फाड़े हुए था। देखते ही परिजनों ने ढक्कन लगा दिया और रहवासियों को बुलाया। इसके बाद चिडिय़ाघर में मदद के लिए सूचना की गई। लेकिन चिडिय़ाघर प्रबंधन ने दो घंटे बाद भी कोई मदद नहीं पहुंचाई।जिसके कारण क्षेत्र में अजगर का डर बना हुआ है।
यहां वीडियो में देखें अजगर-
Published on:
21 Oct 2015 12:48 pm