17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: राहुल गांधी के पोस्टर हटाने के मामले में बोले सचिन पायलट- सरकार ने बनाया हुआ है दबाव, अशोक गहलोत भी बोले

Rahul Gandhi Kota Visit: राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले पोस्टर और बैनर हटाए जाने को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रशासनिक दबाव बताया है।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jun 17, 2026

Sachin Pilot In Kota

कोटा पहुंचे सचिन पायलट (फोटो: सचिन पायलट सोशल मीडिया)

Rajasthan News: राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले लगाए पोस्टर और बैनर हटाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार होने का बयान दिया है वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि 'सरकार ने यहां दबाव बनाया हुआ है।'

ये बोले सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि देश की वर्तमान शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था से लाखों विद्यार्थी और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में करीब 22 लाख छात्रों का भरोसा टूटा है । इसके बाद CBSE की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठे। लगातार ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने के बजाय सरकार जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। नीट पेपर लीक मामले की जांच तो बैठाई गई लेकिन अब तक न तो शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई हुई है। राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया ये अभियान देश के विद्यार्थियों और युवाओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। जब छात्रों के साथ अन्याय होता है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है तो कई युवा मानसिक तनाव और निराशा का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने छात्र-युवाओं से संवाद की ये मुहिम शुरू की है जिसकी शुरुआत आज कोटा से होने जा रही है।

कोटा में बड़ी संख्या में देशभर से आए छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं और परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी कई चिंताएं हैं। राहुल गांधी इन विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। बड़े दुःख की बात है की कोटा में राहुल जी आ रहे हैं और यहां की सरकार ने ऐसा दबाव बनाया हुआ है की सारे झंडे-बैनर और पोस्टर हटा दिए हैं और लोगों को विवश किया जा रहा है कि न जाए। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र और आमजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये कोई राजनीतिक भाषण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों के साथ संवाद का मंच है। जहां उनकी समस्याओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में डाल रहे व्यवधान: अशोक गहलोत

देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राजस्थान के किसी भी गांव में चले जाकर ग्रामीणों से पूछ लो, ऐसी सरकार आजादी के बाद कभी नहीं आई, जिसमें भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी हैं। थानों में फरियादी पर कार्रवाई हो रही है, रेप के मामले में पुलिस समझौता करने की बात कह रही है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

गहलोत ने कहा कि कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नई बात नहीं है, संसद में भी ऐसे ही व्यवधान डाला जाता है। संसद की अलग मर्यादा होती है, लेकिन वहां भी राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता है। खुद राहुल गांधी भी कई बार आरोप लगा चुके हैं।

मीनाक्षी नटराजन विवाद राजनीति का हिस्सा

गहलोत ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट होना भी बीजेपी की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस की विचारधारा संवैधानिक है। देश के हित में राजनीति में एंट्री करो, देश बहुत बड़े संकट में है। गंभीर चुनौती है देश के संविधान के सामने, अगर युवा पीढ़ी नहीं चेती तो पूरे देश को भुगतना पड़ेगा और इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदेशी नीति व गृह नीति दोनों फेल हैं। उन्होंने कहा कि हर विभाग में पेमेंट बकाया चल रहा है। दो करोड़ के पेमेंट तक नहीं हो रहे हैं।

चंबल रिवर फ्रंट किया भ्रमण

सर्किट हाउस पहुंचने के बाद मंगलवार रात को गहलोत ने हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंबल रिवर फ्रंट देश का सबसे भव्य और खूबसूरत रिवर फ्रंट है। यहां के स्थापत्य में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का सुंदर मेल है। यह कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। उन्होंने देशवासियों से कहा कि कोटा का अद्भुत चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण जरूर करें।