इंदौर

सोनम रघुवंशी के राजदार के चलते कोर्ट में भिड़े दो वकील, खूब हुई तू-तू मैं-मैं

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के एक राजदार के चलते कोर्ट में दो वकील आपस में भिड़ गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 7:53 AM IST
Sonam Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड(Raja Raghuvanshi murder case) से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के एक राजदार के चलते कोर्ट में दो वकील आपस में भिड़ गए। दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हुई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता देवेश शर्मा और लोक अभियोजक तुषार चांदा के बीच सिलोम जेम्स की जमानत की मांग और मांग के विरोध के चलते बहुत बहस हुई।

ये है मामला

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की जमानत याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका उनके वकील एडवोकेट देवेश शर्मा ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक तुषार चांदा ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया और अदालत से जेम्स को जमानत ना देने का आग्रह करते हुए एक प्रति याचिका प्रस्तुत की। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है था।

कौन है सिलोम जेम्स

सिलोम जेम्स को राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर राज और सोनम के फ्लैट से एक पिस्टल, 5 लाख नकद, कपड़े और सोने की आभूषण चुराने का आरोप है। सिलोम जेम्स निवासी महालक्ष्मी नगर की निशानदेही पर शिलांग एसआइटी ने उसके रतलाम स्थित ससुराल से गहने, लैपटॉप, पैन ड्राइव व अन्य सामग्री जब्त की थी। इस मामले में दो साथी आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलवीर अहिरवार को पहले ही जमानत मिल चुकी है। दोनों पर अपराध से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।

Updated on:
19 Jul 2025, 7:53 AM IST
Published on: