मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी निवासी सहकार नगर, कैट रोड और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी टूरिस्ट प्लेस से गायब हो गए थे। 23 मई को राजा का शव गहरी खाई में मिला था। राजा की हत्या मामले में जांच के बाद एसआइटी ने पत्नी सोनम रघुवंशी निवासी गोविंद नगर खारचा, उसका प्रेमी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी को पकड़ा है। रिमांड के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था।