Union Carbide Waste in Pithampur: बड़ी संख्या में महिला बच्चे भी सड़कों पर उतरे। पुलिस ने चेतावनी देकर लोगो को हटाया। एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर...
Union Carbide Waste Pithampur: मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां शनिवार की सुबह शांति से बाजार खुलने की खबर आई, लेकिन 11 बजते ही एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। पीथमपुर में हिंसा का आज तीसरा दिन है। यहां रामकी एनवायरो इंडस्ट्री की फैक्ट्री पर पथराव की बात सामने आ रही है। फैक्ट्री से लगे तारापुर गांव के लोगों पर पथराव का किए जाने की सूचना है। वहीं बड़ी खबर ये भी आ रही है कि शुक्रवार को शहर बंद के दौरान प्रदर्शन करने और चक्का जाम करने वाले 100 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले को लेकर सीएम मोहन यादव एक्शन में नजर आ रहे हैं।
Latest Update...
बड़ी संख्या में महिला बच्चे भी सड़को पर उतरे। पुलिस ने चेतावनी देकर लोगो को हटाया। एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर
पीथमपुर में रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री पर पथराव हुआ है। जानकारी मिल रही है कि यह फैक्ट्री तारापुर में क्षेत्र में स्थित है। यहां गलियों से निकली भीड़ ने फैक्ट्री और गांव के लोगों पर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के वाहन का कांच भी टूट गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री के पास से खदेड़ना शुरू किया।
शुक्रवार को पीथमपुर बंद के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। बरदरी चौराहा, सवारियां मंदिर और आजाद चौराहे पर चक्काजाम करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 383, 341,149, 147 धाराओं के तहत FIR की गई है। जानकारी मिल रही है कि करीब 100 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
नोट: खबर लगातार अपडेट की जा रही है
यहां पढ़ें अब तक की डिटेल-पीथमपुर में विरोध की आग, देर रात तक चली चर्चा, सीएम ने कहा कोर्ट से मांगेंगे समय