इंदौर

ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड, यहां 7 डिग्री पर लुढ़का तापमान, अगले दो दिन बेहद खतरनाक

Weather Alert : उत्तरी बर्फीली हवाओं से इंदौर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां दिन में शीत लहर चली और रात में तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था।

2 min read
इंदौर में ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड (Photo Source- Patrika)

Weather Alert : उत्तर से आ रही सर्द हवा से मध्य प्रदेश का इंदौर जिला पूरी तरह से ठंड की आगोश में आ चुका है। यहां लोगों को रात के समय कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह शीत लहर ने ठंड बढ़ाई। रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को इंदौर में नवंबर माह में ठंड का 37 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात गुजरी, जिससे शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। इसके पहले इंदौर में 30 नवंबर 1988 को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

बता दें कि, उससे पहले इंदौर में 25 नवंबर 1938 को सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के असर से इंदौर समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में तापमान में गिरा है। रविवार को प्रदेश में इंदौर और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इंदौर में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इस दौरान शीत लहर की स्थिति भी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेता के साथ जुआ खेलते पकड़ाए 11 जुआरी, हजारों रुपये के साथ ताश की गड्डियां भी जब्त

पांच दिन में गिरा 11 डिग्री तापमान

इंदौर में बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री गिरावट देखने को मिली -

-5 नवंबर: अधिकतम 30.2, न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस

-6 नवंबर: अधिकतम 28.3, न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस

-7 नवंबर: अधिकतम 28.1, न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस

-8 नवंबर: अधिकतम 28.2, न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस

-9 नवंबर: अधिकतम 27.4, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस

रविवार को प्रदेश के पांच शहरों में ठंड के हालात

-इंदौर : 7 डिग्री सेल्सियस

-राजगढ़ : 7 डिग्री सेल्सियस

-भोपाल : 8 डिग्री सेल्सियस

-सीहोर : 8.3 डिग्री सेल्सियस

-शहडोल : 8.4 डिग्री सेल्सियस

इस वजह से तापमान में आई अचानक इतनी गिरावट

पिछले दिनों उत्तर भारत से गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई है। वहां से सीधे आ रही उत्तरी हवाओं ने इंदौर समेत पश्चिमी एमपी में ठंड बढ़ा दी है। इंदौर में अभी नमी नहीं होने के कारण धुंध और कोहरे की स्थिति भी नहीं दिख रही है। सूरज की किरणें निकलने के बाद शहरवासियों को तेज ठंडक का अहसास भी नहीं हो रहा है।

Updated on:
10 Nov 2025 06:48 am
Published on:
10 Nov 2025 06:41 am
Also Read
View All

अगली खबर