26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore News: दो दिन से पापा का फोन नहीं उठा रही थी बैंककर्मी युवती, घर में मिला जला शव

Bank Employee Burnt Body: हरदा के टिमरनी की रहने वाली थी युवती, इंदौर के एक घर में किराए से रहकर बैंक में जॉब करती थी, पिता ने मकान मालिक को फोन किया इसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया।
2 min read
Google source verification
indore

female bank employee burnt body found inside rented house, इसी घर में मिला पलक केशव का जला हुआ शव (Source-Patrika)

Indore Bank Employee Burnt Body: मध्यप्रदेशके इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती की घर में जली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला शव घर के किचन में पड़ा है। युवती किन परिस्थितियों में जिंदा जली इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि मृत युवती हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली है और इंदौर में एक बैंक में जॉब करती थी। दो दिन से पिता उसे फोन कर रहे थे लेकिन वो फोन कॉल रिसीव नहीं कर रही थी, जिससे अंदेशा है कि शव दो दिन पुराना है। रविवार को युवती के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

बैंककर्मी युवती की जली लाश मिलने से सनसनी

जांच अधिकारी अनिल गौतम ने बताया कि पलक केशव 26 निवासी टिमरनी जिला हरदा का शव तपेश्वरी बाग स्थित किराए के बंद घर से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती पलक इंदौर में एक निजी बैंक में नौकरी करती थी और किराए के घर में अकेली रहती थी। उन्होंने बताया कि घर से दरवाजा अंदर से बंद था, संभवत किचन में खाना बनाते वक्त युवती अज्ञात कारणों से पूर्ण रूप से जली है, जिससे उसकी मौत हुई है। घर के आसपास के रहने वाले लोगों ने बलपूर्वक खोला था। किचन से गैस की बदबू भी आर रही थी। युवती एक निजी बैंक में जॉब करती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती के परिजनों को सूचना दी गई।

दो दिन से कॉल कर रहे थे पिता

मामले की जांच में जुटी पुलिस को पलक के पिता ने बताया है कि वो दो दिन से बेटी को मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन वो कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। परेशान होकर उन्होंने मकान मालिक को फोन किया तो उन्होंने बताया कि पलक के घर का दरवाजा अंदर से बंद है। इस बात से पिता को शक हुआ और उन्होंने मकान मालिक से दरवाजा तुड़वाने के लिए कहा। आसपड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर किचन में पलक का जला हुआ शव पड़ा हुआ था। आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।