इंदौर

म्यूल अकाउंट्स का जाल, ‘कोटेक महिंद्रा’ बैंक के खातों से करोड़ों का फ्रॉड

MP News: डिजिटल खुल रहे अकाउंट जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति के नाम पर खाता खोलकर दूसरे को कमीशन पर दिया जा रहा है।

2 min read
Mar 10, 2026
mule accounts (Photo Source- freepik)

MP News: शहर के पॉश इलाकों से तंग गलियों तक 'म्यूल अकाउंट्स' का जाल फैला है। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन मैट्रिक्स अभियान में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि ठगों ने इंदौर को अपना सबसे सुरक्षित 'कैश ट्रांजेक्शन हब' बना लिया है। जांच में सबसे ज्यादा कोटक महिंद्रा बैंक के खातों का उपयोग होने की बात सामने आई है। यहां के खातों का इस्तेमाल देशभर में हुई साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

लेट हो गया मेट्रो की ‘ब्लू-आरेंज लाइन’ का काम, मुआवजे के बाद भी रुका काम !

ऑपरेशन मैट्रिक्स चला रही साइबर पुलिस

एसपी राज्य साइबर सेल सव्यसांची सराफ ने बताया कि साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ऑपरेशन मैट्रिक्स चला रही है। अधिकारियों की मॉनिटरिंग में यह सामने आया कि इंदौर में साइबर ठगी के लिए सबसे अधिक म्यूल अकाउंट कोटक महिंद्रा बैंक में संचालित हो रहे हैं। साइबर पुलिस जोन कार्यालय इंदौर ने इन खातों के जरिए करोड़ों के अवैध लेनदेन का खुलासा करते हुए आईटी एक्ट और बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिजिटल खुल रहे अकाउंट जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति के नाम पर खाता खोलकर दूसरे को कमीशन पर दिया जा रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक में डिजिटल अकाउंट खोले हैं, इसकी प्रक्रिया काफी सरल होती है। इसमें वीडियो कॉल और आधार कार्ड से अकाउंट खोले जाते हैं। शुरुआत में एक दर्जन खाते मिले हैं, जो बढ़ सकते हैं।

क्या होता है म्यूल अकाउंट

यह एक ऐसा बैंक खाता होता है जिसका उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। अपराधी किसी लालच या बहाने से सीधे-साधे लोगों के नाम पर खाता खुलवाते हैं और उसका नियंत्रण खुद रखते हैं ताकि पुलिस असली अपराधी तक न पहुंच सके।

ये हैं केस

-गुमास्ता लाइसेंस के नाम पर धोखाधड़ी: टैटू व्यापारी ने गुमास्ता लाइसेंस बनवाने के लिए दोस्त प्रतीक पंवार से मदद मांगी। प्रतीक ने कोटक महिंद्रा बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया। खाता खोलने के बाद आरोपी ने पासबुक, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग, आइडी, पासवर्ड अपने पास रख लिए। इस खाते से करोड़ों का लेनदेन हुआ जो देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़ा है।

-रिश्तेदारी में दगा: ध्रुव ने अपने रिश्तेदार को झांसे में लेकर 2023 में कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया और उसका उपयोग ठगी की राशि खपाने में किया। पुलिस ने ध्रुव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

-महाराष्ट्र-गुजरात तक तार: संजय के नाम पर संचालित खाते की शिकायतें महाराष्ट्र और गुजरात में दर्ज मिली हैं। पुलिस इस खाते के वास्तविक संचालक की तलाश कर रही है।

-पश्चिम बंगाल में फ्रॉड की शिकायतें: कोटक महिंद्रा बैंक में खाताधारक अमित सर्वोदय निवासी रावखेड़ी इंदौर वर्तमान में भोलेनाथ कॉलोनी एयरपोर्ट रोड इंदौर का भी एक म्यूल अकाउंट पड़ताल में आने पर अपराध पंजीयन किया गया है। इस खाते को लेकर मेदिनीपुर, आसनसोल, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में साइबर फ्रॉड के उपयोग की शिकायत दर्ज है।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस जिले में ‘1586 कॉलोनियों’ में हुए अवैध निर्माण, होगी बड़ी कार्रवाई

Updated on:
10 Mar 2026 05:55 pm
Published on:
10 Mar 2026 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर