प्रदेश की मंडियों में नए गेहूं  की आवक

किसानों को नए गेहंू का 1580 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है।

less than 1 minute read
Feb 23, 2016
WEET
WEET

इंदौर .
देश के दूसरे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश की मंडियों में नए गेहूं की आवक बढ़कर 1.50 लाख बोरी से अधिक बताई जा रही है। किसानों को नए गेहूं का 1580 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक नए गेहूं की क्वॉलिटी बढिय़ा है और फिलहाल इसमें किसी तरह के कीट का प्रकोप नजर नहीं आ रहा है।

आने वाले दिनों में राज्य की सभी मंडियों में नए गेहूं की आवक में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों को पिछले साल की तरह के मौसम का डर भी सता रहा है। पिछले साल फसल कटाई के समय मध्य प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात की वजह से गेहंू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था।
Published on:
23 Feb 2016 11:04 am