इंदौर

‘मैं साथ नहीं रहूंगी…’, इंदौर में फिजिकल रिलेशन से नाखुश पत्नी ने मांगा तलाक

MP News: शहर में एक महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ संबंधों को लेकर संतुष्ट नहीं है।
2 min read
May 15, 2026
divorce
divorce (Photo Source: AI Image)

MP News: आज 15 मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1993 में की थी। इसका उद्देश्य परिवारों से जुड़े मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज, अर्थव्यवस्था तथा जनसंख्या से जुड़े उन बदलावों को समझना है, जो परिवारों के जीवन को प्रभावित करते हैं लेकिन वहीं अब परिवार जरा-जरा सी बातों में टूट रहे है। पति-पत्नी के रिश्तों में कोई भी अब सहन नहीं करना चाहता है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

पत्नी लेना चाहती है तलाक

शहर में एक महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ संबंधों को लेकर संतुष्ट नहीं है। हालांकि महिला का पति और उसके परिवार वाले महिला के साथ ही रहना चाहते हैं। लेकिन महिला ने साथ रहने से इंकार कर दिया है।

पत्नी चाहती है कि वह अपने पति को जितना जल्दी हो सके तलाक लेकर छोड़ दे। घर के अंदर शुरु हुआ ये विवाद पहले बाहर लोगों को पता नहीं था लेकिन धीरे-धीरे ये बात घर के बाहर जाने लगी है। जब पानी सर से ऊपर चला गया तो दोनों परिवारों ने बैठ कर सुलह कराने की कोशिश की। समस्या के समाधान के लिए समाज की पंचायत के पास बात पहुंचाई गई। पूरी कहानी समझ आने के बाद पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की डॉक्टरों से जांच कराई गई। आखिरकार, मामला सुलझ गया। बड़ी मिश्किलों के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हुए।

टूटने की कगार पर परिवार

जानकारी के लिए बता दें कि ये शहर में अकेले ऐसा मामला नहीं है। कई कपल के बीच संबंधों में असतुष्टि को लेकर झगड़े चल रहे है। शहर में सिंधी समाज ऐसे मामलों को लगातार सुलझा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सिंधी समाज नें छोटे-छोटे झगड़ों को सुलझाने लिए 17 जुलाई 2023 से हुई पहल ने अब तक 800 से ज्यादा विवादों को सुना है। समाज के द्वारा जब लोगों की परेशानियों को सुना गया तो सामने आया कि शहर में बड़ी संख्या में कई ऐसे कपल हैं जो रिलेशन में असंतुष्ट हैं। कई परिवार टूटने की कगार पर आ गए हैं लेकिन समाज के सरहानीय पहल से आज कई परिवार सुखी जीवन जी रहे हैं।

रिश्तों पर ध्यान दें….

एक्सपर्ट का कहना है कि परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों को भी यह ध्यान देने की जरूरत है कि रिश्तों में खटास की जड़ क्या है। बातों को जल्दी समझ लिया जाए तो परिवार नहीं टूटेंगे लेकिन जहां पर अकड़, गुस्सा और अहम हावी रहता है वहां रिश्तें बनने की बजाय बिगड़ते है। इसलिए पति-पत्नी अपने रिश्तों को बैठकर घर पर ही आरान से सुलझाये।

Updated on:
15 May 2026 12:52 pm
Published on:
15 May 2026 12:52 pm