इंदौर

पति ने किया था छोटा सा मज़ाक, पत्नी ने उठा लिया इतना खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर

दोनों बेटियों के सामने उठा लिया इतना बड़ा कदम....
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2018, 6:26 PM IST
suicide
suicide

इंदौर। मजाक-मजाक में पत्नी का फोन चेक करना एक पति के लिए भारी पड़ गया। पति का फोन चेक करना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने बिना कुछ सोचे समझे दोनों बेटियों के सामने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति ने दो दिन पहले ही पत्नी को नयो फोन दिलाया था, जिसके बाद से पत्नी फोन पर ही लगी रहती थी। घटना के बाद से पुलिस पूरी बात पता लगाने की कोशिश में है।

चॉकलेट फैक्टरी में करती थी काम

पुलिस ने बताया कि मृतका नेहा पति हल्कू ठाकुर (26) व दो बच्चों के साथ श्रीराम नगर में रहती थी। घटना के पति ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में कुछ दिन पहले ही पत्नी और बेटी अंकिता (3) और शेजल (2) के साथ यहां पर रहने आया था। वह मूलरूप से नरसिंहगढ़ का रहने वाला है। दोनों पति-पत्नी पेट पालने के लिए फैक्टरी में काम करते थे।

आ रही थी बच्चियों के रोने की आवाज

घटना की जांच होने पर अधिकारी एमएल रहंगदाले ने बताया कि नेहा ने फांसी लगाने से पहले अपनी दोनों बेटियों अंकिता (3) और शेजल (2) को अपने साथ कमरे में अंदर ही बंद कर लिया था। उसने दोनों बेटियों के बोल दिया था कि अंदर से दरवाजा नहीं खोलना। इसके बाद नेहा ने गमछे से पंखे में पंटा लगाकर फांसी लगा ली। मां के मरने के बाद दोनों बिटियां अंदद कमरे में रोने लगी। रोने की आवाज आने पर पति हल्कू ने दरवाजा खोला तो नेहा की मौत हो गई थी ।

मारने की दी थी धमकी

पति ने बताया कि कुछ दिन पहले नेहा मोबाइल पर किसी युवक से बात कर रही थी। उससे पूछा कि वो किससे बात कर रही है, बस इतनी सी बात नेहा को बुरी लग गई। नेहा ने खुद ही पूछने का कहकर फोन वापस कर दिया। उसने फोन पर युवक से उसकी जानकारी लेना चाही तो वह घर आकर मारने की धमकी देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में रात को विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक पता चला है कि हल्कू सुबह परिवार के साथ गांव जाने वाला था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था। वह नया मोबाइल अपने पास रखना चाहती थी, जबकि पति मोबाइल लेकर जाना चाहता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on: