इंदौर

MP Assembly Election 2023: महिलाएं संभालेंगी पिंक बूथों की कमान, वेलकम गेट के साथ होंगे सेल्फी प्वॉइंट्स

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने बने 6 पिंक बूथ, बच्चों के लिए प्ले जोन भी रहेगा।

2 min read
Nov 16, 2023
MP Assembly Election 2023: महिलाएं संभालेंगी पिंक बूथों की कमान, वेलकम गेट के साथ होंगे सेल्फी प्वॉइंट्स

इंदौर. विधानसभा चुनाव में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो सके, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने शहर में 6 पिंक बूथ बनाए हैं। इनको पिंक बूथ ऐसे ही नहीं कहा जा रहा, यहां मौजूद हर चीज गुलाबी रंग की हैं। एडिशनल कमिश्नर देवधर दरवाई ने बताया, यह खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं, लेकिन पुरुष भी यहां वोट करते हैं। इन्हें इस तरह से तैयार करने का मकसद वोटर्स को सुखद अनुभव देना है, ताकि वे वोट करने के लिए प्रेरित हों। यहां सेल्फी, प्ले जोन जैसी कई सुविधाए भी होंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया है।

महिलाएं संभालेंगी कमान

पिंक बूथ की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी। यहां मतदान से लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की कमान महिलाएं ही संभालेंगी। इसके लिए महिला कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है, ताकि मतदान वाले दिन उन्हें कोई परेशानी न हो।

बच्चों के लिए प्ले जोन

छोटे बच्चों को लेकर आने वाली महिलाएं बूथ पर परेशान न हों, इसके लिए पिंक बूथ पर प्लेइंग एरिया भी बनाया गया है। इससे बूथ पर आने वाली महिलाएं अपने बच्चों को खेलने के लिए यहां छोड़ सकेंगी और बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकेंगी।

सेल्फी प्वॉइंट भी होगा

वोटर्स को खास महसूस करवाने के लिए स्वागत द्वार बनाए गए हैं। फीडिंग रूम और वेटिंग रूम भी इन पिंक बूथों पर बनाए गए हैं, ताकि भीड़ की स्थिति में यहां बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया जा सके। वहीं, लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत की आहूति देने वाले वोटर्स इस पल को कैमरे में कैद कर सकें, इसके लिए सेल्फी प्वॉइंट्स भी बनाए हैं।

यहां बने हैं पिंक बूथ

- शारदा कन्या उ.मा. विद्यालय, बड़ा गणपति

- विद्या विजय हा. से. स्कूल स्लाइस, स्कीम नं. 78

- पी.एम.बी. गुजराती साइंस कॉलेज, नसिया रोड

- रामकृष्णबाग गणेश हाल, लाबरियाभेरू- सीपीडब्ल्यूडी उपम एफ-1 कार्यालय

- माता गुजरी कॉलेज, एबी रोड

Published on:
16 Nov 2023 09:35 pm
Also Read
View All