इंदौर

बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गए कंटेनर के पहिए, दर्दनाक मौत

विजय नगर चौराहे पर बुधवार रात हुआ हादसा

less than 1 minute read
Jan 02, 2020
बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गए कंटेनर के पहिए, दर्दनाक मौत
बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गए कंटेनर के पहिए, दर्दनाक मौत

इंदौर. शहर के विजय नगर चौराहे पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। है। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक चौराहे से जा रहा था। इसी दौरान तेजी से आए एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। वह उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश पिता बजरंग शर्मा (43) निवासी प्रीमियम पार्क कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश ऑटो संचालक था। वह देर रात घर जा रहा था उसी दौरान सडक़ हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दिनेश के साथ में कुछ और लोग थे। यह लोग एक गार्डन से निकले। दिनेश के साथी स्कूटर से आगे निकल गए। दिनेश पीछे रह गया था।

चौराहे पर कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी और आगे निकल गया। गाड़ी के पहिए के नीचे आने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। इस हादसे के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोडक़र फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Published on:
02 Jan 2020 02:43 pm