ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर युवाओं से की धोखाधड़ी। पंजाब के शातिर ठग धराए। दो माह में लगाई 5 लाख रुपए से ज्यादा की चपत।
मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम युवाओं से धोखाधड़ी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने पंजाब के शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर इंदौर डीसीपी निमिष अग्रवाल का कहना है कि, फरियादी महेश राठौर ने जॉब के नाम पर लाखों की ठगी की शिकायत की थी। फ्रॉड इस्वेस्टिगेशन टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी पुनीत यादव निवासी मुल्लापुर गरीबदास, मोहाली और इंदर सेन निवासी बहलोलपुर शिव सिटी, मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार किया है।
इस तरह नौकरी के बहाने युवाओं को फंसाते थे धोखेबाज
धोखाधड़ी के संबंध में बताते हुए डीसीपी ने कहा कि, फरियादी महेश राठौर ने ऑनलाइन जॉब के लिए इंटरनेट पर शाइन डॉट कॉम नामक वेबसाइट पर इसीवे पब्लिकेशन कंपनी का संपर्क नंबर समेत विज्ञापन देखा था। इस पर ऑनलाइन डाटा इंट्री कार्य के लिए संपर्क करने के लिए नंबर दिए थे। संपक करने के बाद आरोपी को ठगों ने घर बैठे डाटा इंट्री कार्य के लिए हर पेज के 135 रुपए देने की बात कही थी।
पीड़ित को लगी 5 लाख 48 हजार की चपत
ऐसे में अलग - अलग तरीके से झूठ बोलकर आरोपियों ने 2 महीने के भीतर पीड़ित को 5 लाख 48 हजार रुपए की चपत लगा दी थी। वहीं, आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में पता चला है कि, उनके द्वारा घर बैठे लोगों को ऑनलाइन डाटा इंट्री का काम दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन, वर्क एक्युरेसी सॉफ्टवेयर खरीदने, सॉफ्टवेयर अपडेट कराने, जीएसटी, लाइसेंस, सैलरी क्रेडिट, बैंक ट्रांजेक्शन फीस के नाम पर अलग - अलग बैंक खाते, वॉलेट में ऑनलाइन पैमेंट जमा करा लिया जाता था।
सिस्टम की लाचारी की तस्वीर ! देखें वीडियो