उद्योग जगत

सरकार को झटका, सितंबर महीने में औद्योगिकी उत्पादन में 4.3 फीसदी की गिरावट

पिछले साल सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 4.6 फीसदी दर्ज की गई थी विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में सितंबर महीने में 3.9 फीसदी की गिरावट
less than 1 minute read
decline in industrial production

नई दिल्ली। विनिर्माण और खनन क्षेत्र में सुस्ती रहने के कारण सितंबर महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन ( industrial production ) में 4.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक ( IIP ) अगस्त 1.40 फीसदी से सितंबर में महीने में 4.3 फीसदी कम हो गया।

औद्योगिक उत्पादन की दर पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले भी कम रही है। पिछले साल सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 4.6 फीसदी दर्ज की गई थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आधार वर्ष 2011-12 के अनुसार, आईआईपी सितंबर महीने में 123.3 था जोकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 4.3 फीसदी कम है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से सितंबर के दौरान सकल औद्योगिक उत्पादन वृद्धि की दर पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 1.3 फीसदी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में सितंबर महीने में 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, खनन कार्य में 8.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Updated on:
12 Nov 2019 08:20 am
Published on:
12 Nov 2019 08:19 am