उद्योग जगत

तंबाकू उद्योग से 4.57 करोड़ की चलती है रोजी-रोटी, 6000 करोड़ रुपए की होती है विदेशों से कमाई

40 लाख लोग तंबाकू की पत्तियां तोडऩे का करते हैं काम कुल निर्यात में कच्ची तंबाकू की हिस्सेदारी 4,173 करोड़ रुपए भारत दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में तंबाकू निर्यात है करता
2 min read
• •
Updated: 30 May 2019, 6:26 AM IST
Tobacco industry
तंबाकू उद्योग से 4.57 करोड़ की चलती है रोजी-रोटी, 6000 करोड़ रुपए की होती है विदेशों से कमाई

नई दिल्ली। भारत में तकरीबन 4.57 करोड़ लोग तंबाकू उद्योग और इससे संबंधित क्षेत्र में रोजगार से अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। यह बात हालिया के अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन के अनुसार, देश में तकरीबन 60 लाख किसान तंबाकू की खेती करते हैं और इस खेती से करीब दो करोड़ खेतिहर मजदूरों की रोजी-रोटी चलती है।

अध्ययन के आंकड़ों के अनुसार, तकरीबन 40 लाख लोग तंबाकू की पत्तियां तोडऩे के काम से अपनी आजीविका चलाते हैं। इसके अलावा प्रसंस्करण व उत्पादन और निर्यात के कारोबार में 85 लाख कर्मचारी काम करते हैं। वहीं, तंबाकू और इसके उत्पादों के खुदरा कारोबार में 72 लाख लोग शामिल हैं। तारी (थॉट आब्र्रिटेज रिसर्च इंस्टीट्यूट) ने बुधवार को एसोचैम के साथ यह अध्ययन साझा किया।

अध्ययन में कहा गया है कि भारत दुनिया का अग्रणी तंबाकू निर्यातक है और इससे सरकार को सालाना 6,000 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। कुल निर्यात में कच्ची तंबाकू की हिस्सेदारी 4,173 करोड़ रुपए और सिगार, चेरूट, सिगारिलोस व सिगरेट आदि जैसे तंबाकू उत्पादों की हिस्सेदारी 1,830 करोड़ रुपए है।

अध्ययन के अनुसार, भारत विभिन्न ग्राहकों के लिए अलग-अलग ग्रेड और प्रकार के तंबाकू उत्पाद बनाता है, इसलिए यह अलग-अलग स्टाइल, क्वालिटी और प्राइस रेंज के लिहाज से वन-स्टॉप शॉप की तरह है। फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू भारत का प्रमुख निर्यात किया जाने वाला तंबाकू है। इसकी करीब 70 फीसदी फसल का निर्यात होता है। तंबाकू पत्तियों का कुल वैश्विक निर्यात कारोबार 12 अरब डॉलर का है, जिसमें भारत की 5 फीसदी की हिस्सेदारी है। भारतीय तंबाकू की विविधता के चलते भारत दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में तंबाकू निर्यात करता है। इस मॉडल के आधार पर भारतीय तंबाकू क्षेत्र का बहुत बड़ा आंकड़ा मिलता है। इस सेक्टर का कुल वास्तविक आर्थिक मूल्य 11,79,498 करोड़ रुपए है।

तारी की निदेशक क्षमा वी. कौशिक ने कहा, "इस अध्ययन के महत्वपूर्ण घटकों में से एक यह है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पहली बार तंबाकू उद्योग के योगदान का आकलन किया गया है। यह आकलन करते समय इसकी वैल्यू चेन में आने वाले सभी वर्गो के लाभ को ध्यान में रखा गया। अर्थव्यवस्था के अन्य सेक्टर पर तंबाकू उद्योग के कारण पडऩे वाले व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर पहले के अध्ययनों में बातें सामने आई हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: