
नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप ( Adani Group ) मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) में जीवीके समूह ( GVK Group ) के शेयर होल्डिंंग्स का अधिग्रहण करने जा रहा है। देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल गौतम अडाणी ( Gautam Adani ) के ग्रुप का सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट के लिए जीवीके समूह की हिस्सेदारी खरीदने और नियंत्रण हासिल करने की डील हो गई है। अडाणी इंटरप्राइज के अनुसार अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स के डेट के अधिग्रहण की डील की है।
जीवीके पास कितनी है हिस्सेदारी
जीवीके ग्रुप के पास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 50.50 फीसदी शेयर होल्डिंग है। जानकारी के अनुसार डेट को इक्विटी में ट्रांसफॉर्म किया जाएगा। दोनों ही कंपनियों की ओर से इस डील के फाइनेंशियल आस्पेक्ट का खुलासा नहीं किया है।
इनकी भी खरीदेगा हिस्सेदारी
बाजार को दी गई सूचना के अनुसार अडाणी ग्रुप मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में एयरपोट्र्स कंपनी ऑफ साउथ अफ्रीका तथा बिडवेस्ट की 23.5 फीसदी हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण के लिए भी कदम उठाएगा। जिसकी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। यह सौदा पूरा होने के बाद जीवीके की 50.50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मुंबई एयरपोर्ट में में अडाणी ग्रुप की शेयर होल्डिंग 74 फीसदी हो जाएगी।