
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी ( JNU ) में लेफ्ट विंग के छात्रों की ओर से आयोजित प्रदर्शन में जाना अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मंहगा पड़ा है। दरअसल दीपिका पादुकोण आज के दौर में विज्ञापनों और फिल्मों में सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। लेकिन JNU विवाद के चलते अब इन कंपनियों ने दीपिका के विज्ञापनों को दिखाना कम कर दिया है। क्योंकि कंपनियां किसी भी तरह के विवाद में नही पड़ना चाहती। वहीं JNU विवाद के चलते दीपिका की फिल्म छपाक की कमाई पर भी असर पड़ा है।
इन बड़े कंपनियों का विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ब्रिटानिया, गुड डे, लॉरियल, तनिष्क, विस्तारा एयरलाइंस और एक्सिस बैंक सहित 23 ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन करती हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 103 करोड़ रुपये की है। वही ट्विटर पर उनके 2.68 करोड़ फॉलोअर हैं। बताया जाता है कि एक फिल्म के लिए वह 10 करोड़ रुपये और विज्ञापन के लिए 8 करोड़ रुपये लेती हैं।
क्यों डर रही है कंपनियां
जानकारो की माने तो कोई भी कंपनी नफा नुकसान देखने के साथ अपने आप को किसी भी तरह के विवाद में नहीं डालना चाहती हैं। कोई भी ब्रैंड्स राजनीतिक नजरिए से बचना चाहते हैं। आमतौर पर कोई भी पर ब्रैंड्स सुरक्षित दांव चलते हैं। ऐसे में दीपिका के JNU जाने से कंपनियों को डर है कि उनका ब्रैंड्स भी सवालों के घेरे में न आ जाएं। दीपिका जिन ब्रांड्स को प्रमोट करती है उनमें से कुछ कंपनियों ने विवाद थमने तक दीपिका के विज्ञापन रोकने का निर्णय किया है। इसके साथ साथ करीब 40 करोड़ की लागत में बनी दीपिका की फिल्म छपाक की कमाई पर भी असर पड़ा है।