उद्योग जगत

एयरटेल ने शुरु की आईफोन एक्स और आईफोन एक्स मैक्स की डिलीवरी

एयरटेल ने शनिवार से अपने चुनिंदा ग्राहकों के लिए अपने स्टोर से आईफोन एक्स और आईफोन एक्स मैक्स की डिलीवरी शुरू कर दी।

less than 1 minute read
airtel
नई दिल्ली। एयरटेल ने शनिवार से अपने चुनिंदा ग्राहकों के लिए अपने स्टोर से आईफोन एक्स और आईफोन एक्स मैक्स की डिलीवरी शुरू कर दी। एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम निवासी अंकित अग्रवाल देश में आईफोन एक्स मैक्स पाने वाले चुनिंदा ग्राहकों में से एक बन गए हैं। अंकित ने इस अाइफोन एक्स मैक्स के लिए प्री बुकिंग की थी। शनिवार को एयरटेल के दिल्ली-एनसीआर के सीइओ रवि नेगी ने खुद अंकित को आइफोन एक्स मैक्स सौंपा।
Published on:
29 Sept 2018 03:27 pm