उद्योग जगत

इस लड़की ने आॅनलाइन मांगा ‘साजन’ तो अमेजन ने दिया एेसा जवाब…

अमेजन हेल्प के ट्वीटर हैंडल पर एक लड़की ने कुछ एेसा लिखा आैर फिर उसे जो जवाब मिला, वो काफी दिलचस्प है।

2 min read

नर्इ दिल्ली। अाजकल मार्केटिंग के जमाने में सभी इ-काॅमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने आैर उनसे जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। एेसे में आज इंटरनेट के इस दौर में आए दिन हमें कुछ दिलचस्प किस्से सुनने को मिलते हैं। एेसा ही एक किस्सा देश की सबसे बड़ी इ-काॅमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया के साथ हुआ। अमेजन के आधिकारिक ट्वीटर पर एक लड़की से हुर्इ बातचीत आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल अमेजन हेल्प के ट्वीटर हैंडल पर एक लड़की ने कुछ एेसा लिखा आैर फिर उसे जो जवाब मिला, वो काफी दिलचस्प है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दिलचस्प किस्से के बारे में।

क्या लिखा लड़की ने

एक लड़की ने अमेजन हेल्प के ट्वीटर हैंडल पर कुछ एेसी डिमांड कर दी जिसे अेमजन भी पूरा नहीं कर सकता। हालांकि अमेजन ने लड़की को जो जवाब दिया वो काफी दिलचस्प था। ट्वीटर पर Aditii (@sassy_soul_) के नाम से एक लड़की ने अमेजन हेल्प को टैग करते हुए लिखा, "हाय, अमेजन, आप खुद को विश्व की सबसे बड़ी इ-काॅमर्स वेबसाइट कहते हैं लेकिन कर्इ घंटे तक खोजने के बाद भी मुझे अपनी पसंद का सामान नहीं मिला।"

अदिती के इस ट्वीट पर अमेजन हेल्प ने रिप्लार्इ किया, "हम ग्राहकों की जरूरत काे समझने की लगातार कोशिश कर रहे हैं आैर उपलब्ध सामान की लिस्ट भी बढ़ा रहे हैं। क्या आप बता सकती हैं कि आपको क्या चाहिए ?"


अमेजन ने दिया ये जवाब

इसके बाद में अदिती ने मजाकिया लहजे में अपना जवाब लिखा कि, "बस एक सनम चाहिए, आशिकी के लिए"। फिर अमेजन ने भी अदिती को दिलचस्प जवाब देने में देर नहीं की। अमेजन हेल्प ने लिख, "ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरते है।" ये गाना 'जान तेने नाम' फिल्म का है। इसके बाद अमेजन के इस जवाब का स्क्रीनशाॅट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगाें ने भी कमेंट बाॅक्स में दी अपनी प्रतिक्रिया

लोगों ने भी अमेजन के इस रिप्लार्इ पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है। एक ट्वीटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिख है कि 'करारा जवाब, आज दांव उल्टा पड़ गया।' वहीं एक अन्य यूजर ने फ्लिपकार्ट को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अमेजन वाले भइया हमारी भी आशिकी सेट करवा दो। फ्लिपकार्ट की कसम खाकर कहता हूं, सारे प्रोडक्ट अमेजन से ही खरीदूंगा'

Updated on:
22 Apr 2018 10:15 am
Published on:
22 Apr 2018 10:56 am
Also Read
View All