उद्योग जगत

यूपी के एडीजी ने अमेजन से मंगाया था बच्चों का सामान पर कोरियर वाले ने कर दिया खेल, पुलिस ने कसा शिकंजा

पेटीएम एप से किया था ऑर्डर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 8:30 AM IST
Online Shopping
यूपी के एडीजी ने अमेजन से मंगाया था बच्चों का सामान पर कोरियर वाले ने कर दिया खेल, पुलिस ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली। आम आदमी को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की मनमानी के शिकार होते हुए आपने कई बार सुना होगा, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के एक बड़े अधिकारी इस मनमानी के शिकार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने शहर कोतवाली थाने में पेटीएम और गति कोरियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एडीजी प्रेम प्रकाश नेे गत 26 सितंबर को पेटीएम एप से करीब 47 सौ रुपए के खिलौनों का ऑर्डर किया था। उन्होने पांच पीस बुक किए थे। इनमें बाद में एक को कैंसिल करा दिया था। पेटीएम की ओर से डिलीवरी की तारीख छह अक्टूबर दी गई थी।

तय समय पर पहुंचा केवल एक खिलौना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तय तारीख पर महज खिलौने का एक पीस पहुंचा। शेष खिलौने नहीं पहुंचे। जब पेटीएम के अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि आर्डर गति कोरियर सर्विस से भेज दिया गया है। ऑनलाइन ट्रैक किया गया तो बताया गया कि सामान की डिलीवरी गति कोरियर के श्याम सिंह करेंगे। उन्होंने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी कौशल सिसौदिया से बात करने को कहा। उन्होंने बताया कि कौशल सिसौदिया ने बताया कि आपका सामान चेन्नई आ गया है। शिप पर लोड हो रहा है।

पेटीएम और कोरियर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

कुछ समय बाद पेटीएम की तरफ से एडीजी को मैसेज आया कि उन्होंने डिलीवरी लेने से मना कर दिया। इसलिए आर्डर कैंसिल कर दिया गया है। इस मामले में एडीजी ने गति कोरियर सर्विस के श्याम सिंह, कौशल सिसौदिया तथा पेटीएम के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट के तहत आइपीसी की धारा 420, 406 एवं आइटी एक्ट 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले जांच कर रही है।

Updated on:
12 Oct 2018, 8:30 AM IST
Published on: