उद्योग जगत

HUL से हाथ मिलाएगी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल, कम दाम में ग्राहकों को मिलेंगे अच्छे प्रोडक्ट्स

Bharti airtel और जियो ( reliance jio ) अपने ग्राहकों को कम दाम में अच्छा सामान उपलब्ध कराने के लिए HUL के साथ समझौता कर सकती हैं।

2 min read
Jul 18, 2019
नई दिल्ली।

नई दिल्ली। देश के दिगग्ज कारोबारी मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की कंपनी रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ( HUL ) के साथ हाथ मिला सकती है। इसके अलावा भारती एयरटेल ( Bharti Airtel ) भी एचयूएल के साथ समझौता करने के बारे में विचार कर रही है। देश में टेलिकॉम सेक्टर ( telecom sector ) में अपनी पैठ बनाने के बाद रिलायंस जियो अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग बना रही है। एचयूएल के साथ मिलकर कंपनी होम और पर्सनल केयर ब्रांड पर कस्टमर को कम रुपए में अच्छा सामान उपलब्ध कराएगी।


कम दाम में ग्राहकों को मिलेगा अच्छा सामान

आपको बता दें कि जियो ने प्लान बनाया है कि वह ग्राहकों को कम दाम पर अच्छा सामान उपलब्ध कराएगी और यह ऑफर सिर्फ किराना दुकानों के लिए ही होगा। अगर दोनों कंपनियों को एचयूएल के साथ डील हो जाती है तो दोनों ही कंपनियों के प्रॉफिट में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही दोनों कंपनियों की कमाई के लिए नया रास्ता खुल जाएगा।


डील से एचयूएल को भी मिलेगा फायदा

इस समय देश की दोनों टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। फिलहाल जियो ने देश की जनता को सस्ते टैरिफ प्लान उपलब्ध करा के दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को काफी प्रभावित किया है। एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, 'दोनों कंपनियां फिलहाल इस समय एचयूएल से बातचीत कर रही हैं और देश की जनता को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर लेकर आ रही हैं।' अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो इसका फायदा एचयूएल को भी मिलेगा।


ग्राहक बढ़ाने पर जोर दे रही भारती एयरटेल

इस समय भारती एयरटेल अपने कस्टमर्स को बढ़ाने के लिए जोरों शोरों से काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी ARPU बढ़ाने के लिए एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट पर भी काफी फोकस कर रही है। फिलहाल इस समय भारती एयरटेल ने कंज्यूमर गुड्स में अपनी अच्छी पैठ बनाने के लिए किराना दुकानों के साथ समझौता करने के बारे में विचार किया है। इस क्षेत्र में भी भारती एय़रटेल को जियो का सामना करना पड़ेगा क्योंकि रिलायंस जियो ने देश के कोने-कोने में किराना शॉप खोलने का प्लान बनाया है।


एफएमसीजी सेक्टर के साथ टाई अप कर रही रिलायंस जियो

बता दें कि जियो पहले ही अपने पीओएस टर्मिनल और पीओएस मशीन के जरिए किराना दुकानों के साथ टाईअप कर रही है। इसके साथ ही रिलायंस जियो एफएमसीजी सेक्टर की भी कई कंपनियों के साथ टाई कर रही है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 499 रुपये से ज्यादा का प्लान लेने पर कस्टमर को 250 रुपये का डिस्काउंट वाउचर दिया जा सकता है। हालांकि अभी इन योजनाओं को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
18 Jul 2019 10:55 am
Also Read
View All