भारती एयरटेल, नेटल इंफ्रास्ट्रकचर इनवेस्टमेंट्स को करीब 32 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर भारती इंफ्राटेल में अपनी 18.3 फीसदी हिस्सेदारी घटाएगी। इंफ्राटेल ने एक नियामकीय फाइलिंग में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। भारती एयरटेल की है 50.3 फीसदी की हिस्सेादारी
नई दिल्ली। टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, भारती एयरटेल , नेटल इंफ्रास्ट्रकचर इनवेस्टमेंट्स को करीब 32 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर भारती इंफ्राटेल में अपनी 18.3 फीसदी हिस्सेदारी घटाएगी। इंफ्राटेल ने एक नियामकीय फाइलिंग में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। नियामकीय फाइलिंग में कहा गया है कि भारती एयरटेल के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नेटल इंफ्रास्ट्रकचर की इंफ्राटेल में 3.2 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस हस्तांतरण के बाद इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 35.2 फीसदी हो जाएगी।
भारती एयरटेल की है 50.3 फीसदी की हिस्सेादारी
भारती एयरटेल की वर्तमान में टेलीकॉम टॉवर कंपनी में 50.3 फीसदी की हिस्सेदारी है। इंफ्राटेल के मुताबिक, यह अधिग्रहण 18 मार्च को या उसके बाद होगा। सौदे के लिए शेयरों की कीमत अधिग्रहण के वक्त पर होने वाले बाजार मूल्य पर या उसके आस-पास होगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हिस्सेदारी के इस हस्तांतरण से तीसरे पक्ष के शेयरों की बिक्री होगी और भारतीय एयरटेल को पैसे जुटाने में मदद मिलेगी।
भारती एयरटेल के स्टॉक्स में मंगलवार को रही तेजी
घोषणा के परिणास्वरूप, भारती एयरटेल के शेयरों में दिन के कारोबार के दौरान चार फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखी गई। दोपहर 2:02 बजे बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर की कीमत 347 रुपये थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 3.99 फीसदी या 13.30 रुपये ज्यादा है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।