200 एमएल सैनिटाइजर 100 रुपए से ज्यादा नहीं होगा मास्क की कॉस्ट 8 से 10 रुपए से ज्यादा नहीं रामविलास पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस आने के बाद देश के बाजारों से सबसे पहले मास्क और सैनिटाइजर्स गासब हो गए थे। जहां मिल रहे थे उनकी कीमतें आसमान पहुंच गई। काफी जगहों से इनकी कालाबाजारी की खबरें भी आई। अब इसे रोकने और आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठा लिया है। सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर्स की कीमतों को तय कर दिया है। अब देश में किसी भी दुकान और मेडिकल स्टोर पर सैनिटाइजर्स की कीमत 100 रुपए से ज्यादा नहीं होगी। जबकि 10 रुपए से ज्यादा मास्क की कीमत नहीं होगी। आपको बता दें कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजर्स की बढ़ी कीमतें देने में काफी परेशानी हो रही थी।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय कर दी है। सेंट्रल कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मिनिस्टर रामविलास पासवान ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि कोरोनावायरस के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में इजाफा देखा गया है। जिसके तहत सरकार ने गंभीर होते हुए इन दोनों की कीमतों को तय कर दिया है।
अब यह होगी मास्क और सैनिटाइजर की कीमत
केंद्र सरकार ने दो और तीन प्लाई वाले सर्जिकल फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कीमत तय की है। पासवान के अनुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी, तीन प्लाई मास्क की रिटेल कॉस्ट 8 रुपस प्रति मास्क और और तीन प्लाई के मास्क की कीमत 10 रुपए प्रति मास्क से अधिक नहीं होगी। हैंड सैनिटाइजर की 200 एमएल बोतल की रिटेल कॉस्ट 100 रुपए से ज्यादा नहीं होगी। अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून, 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।
देश में 200 से अधिक आ चुके हैं कोरोना के मामले
कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत की बात करें तो इस खतरनाक वायरस से भारत में चार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिए संबोधन में कोरोना वायरस से एकजुट होकर लडऩे की बात कही थी।