उद्योग जगत

बिहार में सबसे ज्यादा छोटे उद्योग, उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने राज्यवार छोटे उद्योगों को लेकर आंकड़े जारी कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
MSME
बिहार में सबसे ज्यादा छोटे उद्योग, उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली। बिहार में सबसे ज्यादा पांच लाख 88 हजार 200 छोटे उद्योग मौजूद हैं जबकि महाराष्ट्र पांच लाख 67 हजार 486 उद्योगों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में पांच लाख 38 हजार 697 छोटे उद्योग हैं। गुजरात में चार लाख 33 हजार 654 छोटे कारोबारी हैें। देश की राजधानी दिल्ली में भी 54 हजार 395 छोटे उद्योग हैं। राजस्थान में दो लाख 64 हजार 496 उद्योग हैं। आंकड़ों में बताया गया है कि लक्षद्वीप में सबसे कम 34 छोटे उद्योग पंजीकृत हैं। इनमें से 30 सूक्ष्म एवं चार लघु उद्योग हैं। राज्य में एक भी मध्यम स्तर का उद्योग नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि 18 अगस्त 2018 तक देश में कुल 43 लाख 27 हजार 293 छोटे उद्योग पंजीकृत थे। इनमें से 38 लाख 81 हजार 652 सूक्ष्म, चार लाख 28 हजार 629 लघु और 17,012 मध्यम स्तर के उद्योग हैं।

राज्यों में कमाई में छोटे उद्योगों का अहम स्थान

राज्य अपना खर्च निकालने के लिए कहीं हद तक उद्योगों पर निर्भर रहते हैं। उद्योगों से होने वाली कमाई से राज्य अपने यहां कई प्रकार की योजनाएं चलाते हैं। बड़े उद्योगों से राज्यों को काफी राजस्व मिलता है। लेकिन छोटे उद्योगों का भी राज्यों की कमाई में काफी अहम हिस्सा है। छोटे उद्योगों से काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है।

Published on:
21 Oct 2018 07:09 pm