उद्योग जगत

चीनी कंपनियों का भारतीय बाजार पर कब्जा, फोन बनाने वाली कंपनियां कर रही 108% का ग्रोथ

चीनी कंपनियों का भारत मे ंदबदबा 108 फीसदी की ग्रोथ दर्ज कर रही है कंपनियां टॉप 5 भारतीय कंपनियों का नामो निशान नहीं
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 8:07 AM IST
mobile
चीनी कंपनियों का भारतीय बाजार पर कब्जा, फोन बनाने वाली कंपनियां कर रही 108% का ग्रोथ

नई दिल्ली। देश में चीनी समानों का बहिष्कार करने के लिए लगातार कई अभियान चलाएं जाते हैं। खासकर दीवाली या किसी खास त्योहारों में ये शोर और बढ़ जाता है। लेकिन आज करीब करीब देश का हर छठे आदमी का स्मार्टफोन चीनी कंपनियों का ही होता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में इतने बड़े बड़े टेलिकॉम कंपनियों के होने के बावजूद फोन बनाने वाली कंपनियों में चीन ही अव्वल है। ये हम नहीं कह रहे ये आकंड़े जारी किया है Counterpoint रिसर्च ने। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन की मोबाइल कंपनियों ने पिछली तिमाही में 66 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा जमा लिया है।

Vivo का ग्रोथ 108 फीसदी

भारतीय कंपनियों को तो बात ही छोड़ दिजिए चीन की इस मोबाइल बनाने बाली कंपनियों ने सबको टक्कर देते हुए 108 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। वहीं 2019 के केवल एक तिमाही में कंपनी ने 15 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।

Samsung की बादशाहत खत्म

स्मार्टफोन में एक दौर था जब सैमसंग का बोलबाला था, लेकिन अब ये कंपनी तेजी से पिछड़ती जा रही है। सालाना ग्रोथ की बात करें सैमसंग को नुकसान हुआ है। एक साल में कंपनी की ग्रोथ माइनस 2 फीसदी हो चुकी है। दरअसल Vivo, oppo, Realme जैसी कंपनियों ने Samsung को कड़ी टक्कर दी है।

तेजी से बढ़ रही है Xiaomi की ग्रोथ

आजकल अधिकतर इंसान के पास Xiaomi का ही फोन पाया जाता है। इसका परिणाम कंपनी के ग्रोथ पर भी दिख रहा है। कंपनी भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) की बाजार हिस्सेदारी 29 फीसदी रही। मार्केट शेयर के मामले में शाओमी टॉप पर है। यह आंकड़ा 2019 की पहली तिमाही का है। 2018 की पहली तिमाही में शाओमी की बाजार हिस्सेदारी 31 फीसदी थी।

business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
28 Apr 2019, 8:07 AM IST
Published on: