
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनियों की पांच दिन का फेस्टिव सेल अब खत्म हो गया है। इन कंपनियों ने पिछले साल के अपेक्षा इस साल 40 फीसदी ज्यादा सेल किया है। रिसर्च कंपनी रेडसीर कंसल्टिंग ने अपने एक रिपोर्ट में कहा है कि गत महासेल के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों ने करीब 9000 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके सबसे बड़ी वजह ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के तरफ से ग्राहकों को दी गई भारी छूट है। इस साल की तुलना मे पिछले साल ई-कॉमर्स कंपनियों ने करीब 1.05 अरब डॉलर का करोबार किया था।
फ्लिपकार्ट ने मारी बाजी
इस महासेल में सबसे ज्यादा कमाई फ्लिपकार्ट ने किया है। फ्लिपकार्ट ने लगभग 5,200 करोड़ डॉलर का सामान बेचा है और इसी के साथ अब ऑनलाइन रिटेल बाजार में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी 58 फीसदी हो गई है। वहीं इस प्रतिस्पर्धा में दूसरे स्थान पर अमेजन इंडिया रहा। अमेजन को अपने ग्रेट इंडिया सेल में 26 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ संतोष करना पड़ा। पिछले साल इस सेल के दौरान अमेजन की हिस्सेदारी 32 फीसदी रहा था। पांच दिवसीय इस महासेल में स्नैपडील, पेटीएम मॉल और शॉपक्लूज की कुल हिस्सेदारी मात्र 16 फीसदी ही रहा।
इन कारणों से हुआ इतना ज्यादा सेल
रिसर्च कंपनी ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों के इतनी कमाई का सबसे बड़ा कारण ग्राहकों को जागरूक होना, बेहतर ऑफर और साथ ही आसान आपूर्ती रहा। फ्लिपकार्ट के इस सफलता का सबसे बड़ा कारण ये था कि उसके पास 4000 करोड़ डॉलर की नगदी थी। रिसर्च कंपनी ने ये नौ हजार उपभोक्ताओं और एक हजार से अधिक विक्रेताओं से बातचीत करने के बाद ये रिपोर्ट तैयार किया। फ्लिपकार्ट ने अपने पांच दिन तक चलने वाले बिग बिलियन डे की शुरूआत 20 सितंबर से की थी जिसमें उसनें अपने यहां बिकने वाले हर मोबाइल हैंडसेट पर डील्स और डिस्काउंट दिया था। अमेजन भी अपने ग्रेट इंडिया सेल की शुरूआत 21 सितंबर से 24 सितंबर की बीच किया था।