उद्योग जगत

संगठित क्षेत्र में प्रतिदिन मिली 1,100 नौकरियां, नोटबंदी के बाद हुई बंपर भर्तियां

नई नौकरियों में दिखी ग्रोथ
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 12:13 PM IST
job
on line system for NRI investors in UP

नई दिल्ली। नई नौकरियों के मोर्चे पर नया साल कैसा रहेगा ये तो समय ही तय रहेगा। लेकिन वित्त-वर्ष 2016 -17 में संगठित क्षेत्र में हर रोज लोगों को 1100 नौकरियां मिली हैं। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे साल में कुल 4.16 लाख नौकरी के नए अवसर संगठित क्षेत्र ने प्रदान किए। जो पिछले वित्त वर्ष 2015-16 से 2% ज्यादा है। खास बात यह है कि 2016-17 की आखिरी तिमाही में पिछली तीन तिमाहियों के मुकाबले बहुत ज्यादा नई नौकरियां दी गईं जब अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर था। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2017 को नोटबंदी का ऐलान किया गया था। वित्त वर्ष 2016-17 में 45% नई नौकरियां जनवरी से मार्च 2017 के बीच पैदा हुईं, यानि नोटबंदी के बाद के तिमाही में सबसे ज्यादा नौकरी मिली है। हालांकि बीते 10 सालों की बात की जाए तो विकास की रफ्तार सुस्त दिखाई पड़ती है क्योंकि साल 1990 से भारत में हर साल 8 लाख लोग नई नौकरी से जुडते रहे हैं। इस लिहाज से ये आंकड़ा आधे पर आ चुका है।

मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और स्वास्थय क्षेत्र ने मारी बाजी

श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि 2016-17 में पैदा नई नौकरियों के कुल अवसरों में 47.4% यानी करीब आधे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से आए थे। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य का 32% योगदान रहा है। स्वास्थय क्षेत्र में अप्रैल 2017 में 5.5% ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलीं। स्वास्थ्य के बाद व्यापार (ट्रेड), परिवहन (ट्रांसपोर्ट) और आईटी/बीपीओ का नंबर आता है। इन तीनों सेक्टरों में 3-3 प्रतिशत की दर से नौकरियों का विस्तार हुआ। कुल मिलाकर अप्रैल 2017 में इन चार सेक्टरों ने मिलकर 21.3% नए रोजगार दिए। इसके

महिलाओं को मिले 39.2 फीसदी मौके

इस रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों ने 60.8% नई नौकरियों पर कब्जा जमाया जबकि महिलाएं रोजगार के सिर्फ 39.2% नए मौकों को ही अपने नाम कर सकीं। वहीं नए रोजगार पानेवाले 87% लोगों को किसी-न-किसी नियोक्ता ने नौकरी पर रखा जबकि सिर्फ 12.7% लोगों ने ही स्वरोजगार की शुरुआत की।

देश की बड़ी आबादी अब भी बेरोजगार

देश की बड़ी आबादी जिनके पास कोई रेग्युलर जॉब नहीं है और न ही उन्हें कोई बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, उन्हें सेल्फ-एंप्लॉयड माना जाता है जबकि हकीकत में ये मुश्किल से ही जीवनयापन कर पा रहे हैं। इस संदर्भ में स्वरोजगार की जगह पर किसी-न-किसी एंप्लॉयर से मिली नौकरियां सकारात्मक संदेश देती हैं।

Published on: