उद्योग जगत

Foodpanda 60,000 लोगों को हर महीने देगी 50,000 रुपए, आपके पास भी है मौका

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म फूडपांडा अपने नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर हायरिंग करने जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 6:26 PM IST
Jobs
Jobs

नई दिल्ली। फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म फूडपांडा अपने नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर हायरिंग करने जा रहा है। इसके लिए फूडपांडा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कंपनी बेंगलुरु में तकरीबन 60,000 डिलिवरी बॉय की हायरिंग कर रही है। साथ ही डिलिवरी बॉय को तीन महीने में 1.5 लाख रुपए या हर महीने 50,000 रुपए की कमाई की गारंटी भी दे रही है। लेकिन कंपनी ने डिलिवरी बॉय से जुड़ी वास्तविक सैलरी के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

कंपनी करेगी 60,000 डिलिवरी बॉय की हायरिंग
कंपनी के अनुसार, आजकल लोग चाहते हैं कि ऑर्डर देते ही उनके ऑर्डर सर्व हो जाए। इसलिए foodpanda दो महीने में 60,000 डिलिवरी बॉय की हायरिंग करेगा, जिससे यह ऑर्डर समय से सर्व किए जा सकें। इतना ही नहीं फूडपांडा ने ग्राहकों को अपनी तरफ खीचने के लिए भी कई आकर्षक ऑफर शुरू किया है। जिसके चलते मिठाई की कीमत केवल 9 रुपए से शुरू होगी। बता दें कि खाने में स्नैक की सुविधा दी जाएगी। जिसमें स्नैक की शुरुआती दाम 19 रुपए और बिरयानी की शुरुआती दाम 79 रुपए से होगी।

ओला ने ऐसे खरीदा फूडपांडा
बता दें की ओला फूडपांडा को खरीद चुका है और ओला का ये फूड डिलिवरी बिजनेस खड़ा करने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले कंपनी 2016 में भी ओला कैफ नाम से फूड बिजनस सेगमेंट में उतरने की कोशिश की थी, जो सफल नहीं रही थी। ओला को यह दूसरा मौका 2017 में मिला, जब उसने फूडपांडा को खरीदा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला ने एक डील के तहत अपनी 0.82% हिस्सेदारी हीरो को दी, जिसके बदले में उसे फूडपांडा इंडिया का बिजनस ओला को ट्रांसफर कर दिया गया। इस डील की वैल्यू पहले करीब 3.8 अरब डॉलर बताई गई थी, जो बाद में 3.2 करोड़ डॉलर पर तय हुई।

Updated on:
18 Sep 2018, 6:26 PM IST
Published on: