27 मई से शुरू हो रही है गोएयर की सेल 15 जून से 31 दिसंबर तक की यात्रा के लिए ऑफर पेटीएम और जूमकार दे रहे हैं छूट और ऑफर
नई दिल्ली। एयरलाइन इंडस्ट्री मौजूदा समय में काफी नाजुक दौर से गुजर रही है। जेट एयरवेज के अस्थाई रूप से बंद हो जाने से कई प्लेन ग्रांउडेड हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया के प्लेन में भी तकनीकी खराबी के चलते ग्राउंडेड हैं। जिसकी वजह से हवाई सफर करना महंगा हो गया है। इसी तकलीफ को कम करने के लिए किफायती विमान सेवा प्रदाता कंपनी गोएयर ने स्पेशन सेल का ऐलान किया है। इस सेल में एयरलाइन लोगों को मात्र 899 रुपए में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। आपको बता दें कि मुंबई की एयरलाइन गोएयर अभी देश के 24 और विदेशों के 4 रूटों पर 270 फ्लाइट्स का संचालन करती है।
इस दिन से शुरू हो रही है गोएयर की सेल
गोएयर ने तीन दिन की सेल में 10 लाख सीटों को रखा है, जिसकी शुरूआत 27 मई से शुरू हो रही है। गोएयर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून से 31 दिसंबर तक की यात्रा अवधि के लिए यह किराया लागू किया गया है। गोएयर के मैनेजिंग डायरेक्टर जे वाडिया के अनुसार मौजूदा समय में लोग बढ़ते किराए को लेकर काफी परेशान है। जिसकी वजह से कंपनी ने लोगों को राहत देने के लिए इस सेल की शुरूआत की है। सेल ऑफर में ग्राहकों को जून से दिसंबर के बीच यात्रा की को तारीख और वक्त चुनने की छूट होगी।
यह भी मिलेगी छूट
- गोएयर कम-से-कम 2,499 रुपए के टिकट खरीदने के लिए पेटीएम वॉलिट से पेमेंट करने पर 500 रुपए तक कैशबैक मिलेगा।
- मिंत्रा एप पर कम-से-कम 1,999 रुपए खर्च करने पर भी टिकट पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। यह छूट 31 अगस्त तक लागू होगी।
- जूमकार की सर्विस लेने पर 1,500 रुपए या किराए का 20 फीसदी जो रकम कम होगी, कम कर दी जाएगी। यह छूट भी 31 दिसंबर तक ली जा सकती है।
- जूमकार की बुकिंग के वक्त पर FabGoAir कूपन कोड डालकर 25 फीसदी ऑफ के साथ 40 फीसदी तक की छूट पाई जा सकती है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.