उद्योग जगत

धनकुबेरों के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, जानिए किसकी संपत्ति में कितना हुआ इजाफा

सबसे अमीर भारतीयों की बात करे तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी करीब 2.92 लाख करोड़ के साथ सबसे पहले स्थान पर है।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 5:15 PM IST
Hurun Global rich list

नई दिल्ली। 31 नए अरबपतियों के साल भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धनकुबेरों का देश बन चुका है। भारत से पहले चीन 819 धनकुबेरों के साथ पहले स्थान पर और अमरीका 571धनकुबेरों के साथ दूसर स्थान पर है। चीन ने अमरीका को कड़ी टक्कर देते हुए इस बार अमरीका को पछाडऩे में कामयाब हुआ है। हाल ही में हुरुन ग्लोबल ने रिच लिस्ट 2018 जारी किया है जिसमें ये आंकड़े सामन आएं है। सबसे अमीर भारतीयों की बात करे तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी करीब 2.92 लाख करोड़ के साथ सबसे पहले स्थान पर है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है। इस प्रकार यदि हम मुकेश अंबानी की प्रति मिनट कमाई की बात करें तो वो हर मिनट लगभग 2.35 लाख रुपए कमाते हैं। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि ये रकम एक भारतीय की औसत सलाना कमाई से अधिक है।


इन सेक्टर से है सबसे अधिक भारतीय अरबपति

पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण ने पहले की तरह अपना 8वां स्थान बरकरार रखा है। इसके पहले वर्ष 2015 में इस लिस्ट में उन्हे 25वां स्थान मिला था। आचार्य बालकृष्ण की कुल संपत्ति में 225 फीसदी का इजाफा हुआ है। डाटा के अनुसार, भारत में अधिकतर अरबपतियों की संख्या फार्मास्युटिकल्स कंपनियों से है जिसमें 19 अरबपति शुमार है। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर से 14 अरबपति और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सेक्टर से 11 अरबपति शामिल है। देश में अरबपतियों की सबसे पहला पसंद मुंबई और दिल्ली है।


गौतम अडानी की संपत्ति में 109 फीसदी का इजाफा

हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2018 ने 68 कंपनियों और 2,157 कंपनियोंं के कुल 2,694 अरबपतियों को इस रैंकिंग प्रक्रिया में शामिल किया। भारत की बात करें तो ये उसके लिए एक बेहतरीन साल रहा। 31 नए अरबतियों के साथ भारत में अब कुल 131 अरबपति है। गौतम अडानी ने पिछले एक साल में अपनी कुल संपत्ति में लगभग 91,245 करोड़ रुपए जोडऩे में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही पिछले 12 महीनों में गौतम अडानी के संपत्ति में 109 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में गौतम अडानी को 98वां स्थान मिला है।


भारतीय मूल के लोग भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल

यदि भारतीय मूल के अरबपतियों की देखा जाए तो, ये आंकड़ा 131 के जगह 170 हो जाएगा। सभी भारतीयों के कुल संपत्ति की बात करें तो पिछले एक साल में इसमें 49 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि इनकी औसत आयु 64 वर्ष है।

Updated on:
3 Mar 2018, 5:15 PM IST
Published on: