अफ्रीका में रविवार को बोइंग का क्च737 मैक्स विमान क्रैश हो गया था। जिसमें 157 लोग मारे गए। इस हादसे के बाद भारत की तंद्रा टूटी है।
नई दिल्ली। अफ्रीका में रविवार को बोइंग का क्च737 मैक्स विमान क्रैश हो गया था। जिसमें 157 लोग मारे गए। इस हादसे के बाद भारत की तंद्रा टूटी है। भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अब कहा है कि भारत की बोइंग विमानों का इस्तेमाल करता है। इसके लिए जो एयरलाइन कंपनी इस विमान का इस्तेमाल करती हैं वो बोइंग के संपर्क में हैं। साथ ही सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने की बात कर रही हैं। इस मामले में निदेशालय भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले इंडोनेशिया के लायन एयरलाइन का B737 मैक्स प्लेन जावा समुद्र में क्रैश हो गया था। जिसमें करीब 189 लोगों की मौत हो गई थी।
भारत हुआ सख्त
पहले इंडोनेशियन एयरलाइन और इथोपियन एयरलाइन के बी737 मैक्स विमान क्रैश हो गए हैं। जिसके बाद भारत का नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी सख्त हो गया है। क्योंकि भारत में बी737 मैक्स विमानों का संचालन हो रहा है। जेट एयरवेज और स्पाइसजेट एयरलाइंस दोनों बी737 मैक्स विमानों का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय भविष्य में जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करने का कहा है। महानिदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि दोनों भारतीय कंपनियां बोइंग के संपर्क में हैं। मात्र चार से पांच महीनों में दो विमानों का क्रैश होना बड़ी बात है। ऐसे में हमें भी पहले से तैयार होना होगा। साथ सुरक्षा मानकों को ध्यान में देना होगा।
430 बोइंग विमानों के ऑर्डर
भारत की दो कंपनियों ने 430 बोइंग क्च737 मैक्स विमानों के ऑर्डर दिए हुए हैं। जिनमें से जेट एयरवेज ने 225 विमान और स्पाइसजेट ने 205 विमानों का ऑर्डर दिया हुआ है। वैसे जेट एयरवेज मौजूदा समय में वित्तीय संकट से जूझ रहा है। जिसकी वजह से ऑर्डर के रुपए में थोड़ अक्षम है। वहीं स्पाइसजेट 13 B737 मैक्स विमानों का मौजूदा समय में संचालन कर रहा है।
कितने रुपए का B737 मैक्स विमान?
बोइंग के B737 मैक्स, जिसे 737 मैक्स 8 कहा जाता है। इस कंपनी के एक प्लेन की कीमत काफी ज्यादा होती है। www.statista.com के अनुसार बोइंग के 737 मैक्स 8 प्लेन की कीमत 121.6 मिलियन डॉलर है। अगर इसे भारतीय रुपए में आंकलन किया जाए तो करीब 8,50 करोड़ रुपए हो जाएगा।