चीन की ट्रांसन होल्डिंग्स की ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने गुरुवार को अपने पहले एंड्रायड वन स्मार्टफोन नोट 5 को भारतीय बाजार में लांच करने की घोषणा की। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध हो जाएगा।
नई दिल्ली। चीन की ट्रांसन होल्डिंग्स की ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने गुरुवार को अपने पहले एंड्रायड वन स्मार्टफोन नोट 5 को भारतीय बाजार में लांच करने की घोषणा की। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध हो जाएगा। एंड्रायड वन स्मार्टफोन नोट 5 के दो वैरिएंट्स उपलब्ध होंगे। इसका पहला वैरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगा। जिसकी कीमत 9,999 रुपए होगी। दूसरा वैरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है। जिसकी कीमत 11,999 रुपए रखी गर्इ है।
ये हैं इस फोन की विशेषताएं
नई इनफिनिक्स नोट 5 में 5.99 इंच का एफएचडी प्लस स्क्रीन 18:9 एसपैक्ट रेशियो के साथ है। इसमें 16 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा, 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 16 वॉट का फास्ट चार्जिग दिया गया है। कंपनी अधिकारियों की मानें तो इस फोन का बैटरी बैकअप तीन दिनों तक चलता है। इस डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का रिअर कैमरा और ड्यूअल एलईडी फ्लैश के साथ है तथा 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इनफिनिक्स नोट 5 में मीडियाटेक का हेलियो पी 23 एमटी 6763 चिपसेट है, जो 16 नैनोमीटर प्रोसेस में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस को तेज और ऊर्जा कुशल बनाता है।
क्या कहते हैं कंपनी अधिकारी?
इनफिनिक्स मोबाइल के प्रबंध निदेशक बेंजामिन जियांग ने एक बयान में कहा, "पिछले साल 2017 में भारतीय बाजार में लांच करने के बाद अपने मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियों के कारण इस क्षेत्र में हम तेजी से विकास कर रहे हैं।" वहीं एंड्राॅयड कंट्री डायरेक्टर मुनीश सेठ ने कहा कि एंड्राॅयड वन प्रोग्राम के माध्यम से हमारा लक्ष्य गूगल द्वारा डिजाइन किए गए साॅफ्टवेयर के साथ अपने हार्इ क्वालिटी वाले हार्डवेयर को जोड़ना है। कंपनी का मानना है कि प्रोडक्ट सहज आैर सुरक्षित होना चाहिए। कंपनी के देश में सर्विस सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में 700 शहरों में 958 सर्विस सेंटर मौजूद हैं। ये मोबाइल फोन ग्रे, ब्लू आैर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।