उद्योग जगत

इस शख्स ने की थी दुनिया की पहली मोबाइल कॉल, रातोंरात बन गया था स्टार

दुनिया की पहली मोबाइल कॉल करने के बाद यह शख्स रातों रात पूरी दुनिया में स्टार बन गया था।

2 min read
Jul 19, 2018
first mobile call
इस शख्स ने की थी दुनिया की पहली मोबाइल कॉल, रातोंरात बन गया था स्टार

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में टेलीकॉम सेक्टर तेजी से बढ़ता सेक्टर है। पूरी दुनिया में इस क्षेत्र में हर रोज नए नए आविष्कार हो रहे हैं। आज दुनिया के हर देश में अधिकांश लोगों के पास मोबाइल फोन उपलब्ध है। आज कोई भी इंसान किसी भी समय दुनिया में कहीं भी बैठे अपने परिचितों, रिश्तेदारों और दोस्तों से मोबाइल पर बात कर सकता है। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि दुनिया की पहली मोबाइल कॉल किसने की होगी। यदि नहीं जानते हैं तो थोड़ा इंतजार करिए, हम आपको बताते हैं कि दुनिया की पहला मोबाइल कॉल किसने की थी।

1973 में हुई दुनिया की पहली मोबाइल कॉल

आपका इंतजार खत्म करे हुए हम बता देते हैं कि दुनिया की पहली मोबाइल कॉल 3 अप्रैल1973 में की गई थी। इस कॉल को करने का सौभाग्य फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला के कर्मचारी मार्टीन कूपर को मिला था। दुनिया की पहली मोबाइल कॉल करने के बाद कूपर रातों रात पूरी दुनिया में स्टार बन गए थे। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इस पहली कॉल में किससे बात की थी।

भारत में 31 जुलाई 1995 को हुई थी पहली मोबाइल कॉल

यदि भारत की बात की जाए तो यहां सबसेे पहली मोबाइल कॉल करीब ढाई दशक पहले 31 जुलाई 1995 को हुई थी। देश में पहली मोबाइल कॉल करने का सौभाग्य पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम को मिला था। इस कॉल को कोलकाता की राइटर्स बिल्डिंग से दिल्ली के संचार भवन में कनेक्ट किया गया था। इस कॉल के साथ ही कोलकाता में मोबाइल फोन सेवा की शुरुआत की गई थी। देश की पहली मोबाइल कॉल मोदी टेल्सट्रा मोबाइलनेट सर्विस के जरिए की गई थी।

आज बिना सिम भी मोबाइल कॉल संभव

भारत में भी टेलीकॉम सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है। आज पूरे देश में 4जी संचार सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी लोगों को संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग ने बीते माह वाई-फाई से कॉलिंग करने की सेवा को भी मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य खराब मोबाइल कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में लोगों को संचार सेवाएं उपलब्ध कराना है। दूरसंचार विभाग की अनुमति के बाद कई टेलीकॉम कंपनियों ने वाई-फाई से कॉल करने वाले प्लान भी ल़ॉन्च कर दिए हैं।

Published on:
19 Jul 2018 01:09 pm