
नर्इ दिल्ली। देश की जानीमानी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज ने लाइफस्टाइल के क्षेत्र में कारोबार विस्तार की घोषणा करते हुए बुधवार को प्रीमियम परफ्यूम रेंज लांच किया। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उसने लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित करने के लिये अपना पोर्टफोलिया विस्तार करते हुए लिबर्टी लाइफस्टाइल के नाम से नया वेंचर शुरू किया है।
परफ्यूम का रेंज लांच किया
कंपनी ने अपने नये कारोबार के तहत परफ्यूम का रेंज लांच किया है, जो अक्टूबर के मध्य से कंपनी के चुनिंदा आउटलेट पर मिलेगा। कंपनी इसके अलावा एक ई-कॉमर्स वेबसाइट भी स्थापित कर रही है, जहां ग्राहक अपनी पसंद का परफ्यूम खरीद पायेंगे। इस परफ्यूम रेंज की कीमत 1,699 रुपये से 2,499 रुपये तक है।
12 परफ्यूम होंगे
इस रेंज के तहत कुल 12 परफ्यूम हैं, जिनमें से महिलाओं के लिये छह और पुरूषों के लिये छह विकल्प हैं। कंपनी का दावा है कि उसके परफ्यूम की कीमत वैश्विक ब्रांडों से कम है, जिससे यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिये अधिक किफायती है। इन परफ्यूम को फ्रांस में बनाया गया है। लिबर्टी शूज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लाइफस्टाइल बाजार में परफ्यूम की हिस्सेदारी पांच फीसदी है, जिससे इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनायें हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2020 तक अपने परफ्यूम को सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में स्थापित करने का है।
इन खबरों को भी पढ़ें
देशवासियों को राहत, आज नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम
मुकेश अंबानी बीएचआई रिच लिस्ट' में लगातार 7 वीं बार देश के सबसे अमीर इंसान
अच्छी शुरूआत के बाद टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी में देखने को मिला उतार चढ़ाव
इस कंपनी ने घटार्इ ब्याज दरें, अब सिर्फ 9.99 फीसदी पर मिलेगा पर्सनल लोन
सुप्रीम कोर्ट ने दी सबसे बड़ी राहत, अब आधार नहीं इन डाॅक्युमेंट्स से खुलेगा बैंक का खाता
सोने में आर्इ 75 रुपए की गिरावट, चांदी हुर्इ 460 रुपए मजबूत