उद्योग जगत

इस क्षेत्र में हैं नौकरियों की भरमार, कंपनी कर रही यह दावा

प्रौद्योगिकी के इन क्षेत्रों से जुड़ी नौकरियां तेजी से बढ़ रही है और भारत में यह शीर्ष 10 पेशेवर क्षेत्रों में से एक है। लिंक्डइन ग्लोबल प्रोफेशनल नेटवर्क साइट ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
2 min read
Indian Professionals
देश के IT क्षेत्र में हैं नौकरियों की भरमार, इस कंपनी ने किया दावा

नई दिल्ली। विपक्ष लगातार युवआें को नर्इ नौकरियों के सृजन को लेकर केंद्र सरकार को घेरती आ रही है। उनका कहना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में मांग के हिसाब युवाआें को नौकरियों के अवसर नहीं मिल रहा है। इस वजह से देश में तेजी से बेराेगारी बढ़ती जा रही है। कर्इ रिसर्च एजेंसियों का कहना है कि देश में पर्याप्ता संख्या में नौकरियां नहीं हैं आैर युवआें को नर्इ नौकरियों के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। लेकिन आर्इटी क्षेत्र के पेशेवरों के लिए लिंक्डइन ने दावा किया है इस क्षेत्र में नौकरियों की कोर्इ कमी नहीं है। अगर आप मशीन लर्निग इंजीनियर बनने वाले या फिर आप एप्लिकेशन डेवलपमेंट एनालिस्ट बनना चाहते हैं, तो आपको नौकरी मिलने की संभावना काफी अधिक है। क्योंकि प्रौद्योगिकी के इन क्षेत्रों से जुड़ी नौकरियां तेजी से बढ़ रही है और भारत में यह शीर्ष 10 पेशेवर क्षेत्रों में से एक है। लिंक्डइन ग्लोबल प्रोफेशनल नेटवर्क साइट ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।


43 गुना बढ़ी नौकरियां
'टॉप 10 इमर्जिग जॉब्स इन इंडिया' रिपोर्ट में कहा गया, "मशीन लर्निग इंजीनियर की नौकरी में 43 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि एप्लिकेशन डेवलपमेंट एनालिस्ट की नौकरियों में साल 2013 से 2017 के बीच 32 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।"


IT सेक्टर में सबसे अधिक नौकरियों के अवसर
माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली लिंक्डइन के देश में 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, हालांकि इस सूची में प्रौद्योगिकी से जुड़ी नौकरियां शीर्ष पर हैं, लेकिन वे अब केवल प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनियों में ही नहीं मिलती है, बल्कि फार्मा से लेकर बैंकिंग और रिटेल क्षेत्रों तक में प्रौद्योगिकी इंजीनियरों को नौकरियां मिल रही हैं।


IT कंपनियों के सफलता ने खोले युवाआें के लिए रास्ता
लिंक्डइन टैलेंट एंड लर्निग सोल्यूशंस के उपाध्यक्ष (एशिया प्रशांत क्षेत्र) फेओन आंग ने एक बयान में कहा, "भारत की स्वदेशी प्रौद्योगिकी प्रतिभा ने कई वैश्विक कंपनियों को सफलता दिलाई है, इसलिए कोई आश्चर्य नहीं है कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और कोर तकनीकी कौशल से जुड़ी नौकरियां पैदा करने के मामले में शीर्ष 5 उभरते बाजारों में से एक है।"

Updated on:
07 Sept 2018 08:53 am
Published on:
06 Sept 2018 09:01 pm