रिलायंस इंडस्टीज़ की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग सुबह 11 बजे मुंबई के बिरला मातोश्री सभागार में होगी, जहां मुकेश अंबानी ग्रुप के स्टेक होलडर्स को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली। आज रिलायंस इंडस्टीज़ की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग है और इस दौरान ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी जियो को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। जोरों पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी अपने बेटे आैर बेटी की शादी से पहले देश के लोगों कुछ खास तोहफा दें दे। मीटिंग सुबह 11 बजे मुंबई के बिरला मातोश्री सभागार में होगी। जहां मुकेश अंबानी ग्रुप के स्टेक होलडर्स को संबोधित करेंगे।
हो सकता है बड़ा एलान
रिलायंस जियो अपनी एफटीटीएच सर्विस का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। जानकारों की मानें तो जियोफाइबर एफटीटीएच ब्रॉडबैंड 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड देगा। हालांकि इसकी शुरुआत पूरे देश में होगी या चुनिंदा शहरों में की जाएगी इसको लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है। इस सर्विस का ट्रायल साल 2010-17 से चल रहा है। मुंबई-जामनगर, दिल्ली, अहमदाबाद की कुछ खास लोकेशन पर ग्राहकों के ये सुविधा दी जा रही है और इसका ट्रायल ऑपरेशन किया जा रहा है।
बदल दी टेलीकाॅम सेक्टर की सूरत
साल 2017 की एनुअल जनरल मीटिंग में जियो ने पहला 4G VoLTE फीचर फोन जियोफोन लॉन्च किया था। इस फोन को शून्य प्रभावी कीमत के साथ लॉन्च कर जबरदस्त सुर्खियां जियो ने बटोरी थी। इस फोन के लिए कस्टमर को 1500 रुपए जमा करना होता है, जिसे 36 महीने बाद कंपनी फुल रिफंड कर देती है। इसके साथ ही जियो का 151 रुपये वला प्लान उतारा गया था, जो जियो फोन को यूजर्स के लिए है। जिसमें प्रतिदिन 500 एमबी डेटा देने का ऐलान किया गया था। इसी इवेंट में कंपनी ने साफ किया था कि वो वॉयस कॉल के पैसे यूजर्स से नहीं लेगी। जिसके बाद पूरे टेलीकाॅम सेक्टर में तहलका मच गया था। मौजूदा समय में जियो ने टेलीकाॅम सेक्टर की सूरत बदल दी है। जिससे सेक्टर की पुरानी कंपनियों को अपनी कीमतों में भी बदलाव करना पड़ा है। जिससे वो घटे में आ गर्इ हैं।