उद्योग जगत

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने खरीदी एक और मीडिया कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नियामक संस्था को दी जानकारी में इस सौदे का खुलासा किया है।
less than 1 minute read
Nov 28, 2018
Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने खरीदी एक और मीडिया कंपनी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई ने मीडिया स्टार्टअप न्यू एमरजिंग वर्ल्ड आफ जर्नलिज्म (एनईडब्ल्यूजे) में एक करोड 30 लाख रुपए के निवेश से बड़ी हिस्सेदारी अधिग्रहीत की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नियामक संस्था को मंगलवार को दी जानकारी में बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्मेंट्स ऐंड होल्डिंग्स लिमिटेड ( आरआईआईएचएल) ने एनईडब्ल्यूजे में एक करोड 30 लाख रुपए का निवेश किया है । निवेश की एवज में आरआईआईएचएल को एनईडब्ल्यूजे के 30 हजार इक्विटी शेयर और 125 परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किए गए हैं। इस सौदे के बाद एनईडब्ल्यूजे अब आरआईआईएचएल और कंपनी की सहायक इकाई बन गई है।

वीडियो कंटेट मुहैया कराती है यह कंपनी

सूत्रों के अनुसार, आरआईआईएचएल ने निवेश के माध्यम से एनईडब्ल्यूजेड में बहुमत की हिस्सेदारी हासिल की है। एनईडब्ल्यूजे टेक मीडिया स्टार्टअप है और इसका मुख्य काम स्मार्टफोन को बहुत अधिक पसंद करने वाले भारतीय युवाओं के लिए वीडियो कटेंट मुहैया कराना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार, उद्यम की स्थापना शलभ उपाध्याय की अगुवाई में युवा उद्यमियों ने की है। हाल के समय में वीडियो कटेंट बाजार भारत में तेजी से बढ़ा है और नवाचार विजुवल के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। कंपनी का इरादा बढ़ती हुई मांग के मद्देनजर गुणवत्ता वाले कटेंट उपलब्ध कराकर सोशल और डिजिटल मीडिया में मजबूत पैठ बनाना है।

Published on:
28 Nov 2018 07:27 pm