
नई दिल्ली। हाल ही में एशिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका की सगाई हुई हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी इतनी बड़ी थी की नेता से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड अभिनेता तक वहां पहुंचे थे। दोनो की सगाई का कार्ड ही बस डेढ़ लाख रुपए का बताया जा रहा था। ऐसे में इन खबरों को सुनकर लोगों को बड़ा झटका लगा था की आकाश और श्लोका की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर में हो सकती है। लेकिन अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई हैं। दरअसल मुकेश अंबानी बेटे आकाश और श्लोका की शादी देवभूमि उत्तराखंड में इसलिए करना चाहते है क्योंकि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री की कामयाबी के पीछे बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का आशीर्वाद को मानते हैं। देश के बड़े कॉरपोरेट्स भले ही बिजनेस करने में मास्टर हैं लेकिन कामयाबी या पारवारिक कामों में भगवान को शामिल करना नहीं भूलते। यहीं कारण है की आकाश और श्लोका की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर में हो सकती है।
इतनी बड़ी रकम दान करते है मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के इतने कामयाब बनने और खुद के एशिया के सबसे अमीर लोगों में सुमार होने के पीछे बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का आशीर्वाद को मानते हैं। मुकेश अंबानी को लगता है रिलायंस इंडस्ट्री के इस मुकाम तक पहुंचने का सबसे बड़ा कारण बाबा केदार और बदरीनाथ का आशीर्वाद को हैं। इसलिए ही मुकेश अंबानी समय-समय पर बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में होने वाली पूजा और रख रखाव के लिए बड़ी-बड़ी रकम दान करते रहते हैं। श्रीकेदारनाथ धाम की वर्ष 2018 की यात्रा में पूजा-अर्चना के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपए दिए। जबकि 71 लाख रुपए उन्होंने श्रीबदरीनाथ धाम के लिए भेंट किए थे। इसके अलावा अंबानी ने अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी समिति को 22 लाख रुपये दिए थे।
भगवान पर अटूट विश्वास करता है अंबानी परिवार
बता दें की अंबानी परिवार भगवान को बहुत मानते है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई से पहले पूरा अंबानी परिवार श्लोका मेहता के साथ दर्शन के लिए मुबंई में सिद्धिविनायक मंदिर गया था। अक्सर अंबानी परिवार को केदार और बदरीनाथ के मंदिरो में भी विशेष पूजा अर्चना करते देखा गया हैं। भगवान पर अटूट विश्वास करता है अंबानी परिवार।
इसलिए यहां हो सकती है आकाश अंबानी और श्लोका की शादी
2013 में आई आपदा के बाद से मुकेश अंबानी बदरीनाथ और केदारनाथ को हर साल एक बड़ी रकम दान में देते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी ने केदारनाथ धाम के लिए केसर व चंदन के लिए 60 लाख रुपये दिए थे। मुकेश अंबानी चाहते है आज जैसे रिलायंस इंडस्ट्री कामयाब हुआ हैं वैसे ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी भी कामयाब बने। इसलिए ये हो सकता है की आकाश अंबानी और श्लोका की शादी 5स्टार होटस में ना होकर देवभूमि उत्तराखंड के मंदिर में हो।