उद्योग जगत

भारत ही नही हांगकांग और दुबई को भी लूटना चहता था- नीरव मोदी

भारत में 13400 करोड़ रूपए के घोटाले को आंजाम दे चुका नीरव मोदी का प्लान बस पंजाब नेशनल बैंक को चपत लगाना भर नहीं था ।
2 min read
Nirav Modi
भारत ही नही हांगकांग और दुबई को भी लूटना चहता था- नीरव मोदी

नई दिल्ली । भारत में 13400 करोड़ रूपए के घोटाले को आंजाम दे चुका नीरव मोदी का प्लान बस पंजाब नेशनल बैंक को चपत लगाना भर नहीं था । उसने तो इससे भी आगे का सोच रखा था । पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ो का घोटाला करने के बाद नीरव मोदी ने हांगकांग और दुबई स्थ‍ित शाखा से भी लोन के लिए अप्लाई किया था । जांच एजेसियों को पीएनबी ने जो रिपोर्ट भेजीं है उसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है की नीरव मोदी ग्रुप कंपनी फायरस्टार डायमंड लिमिटेड हांगकांग और फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई में स्थ‍ित पीएनबी की शाखाओं से भी लोन मंजूरी हासिल कर ली थी । लेकिन 13400 करोड़ के घोटाले के सामने आते ही ये मंजूरी वापस ले गई ।

हांगकांग और दुबई पर भी थी नजर

नीरव मोदी के किये गये घोटाले सामने आने के बाद बैंक ने तुंरत हांगकांग और दुबई में जांच करनी शुरू कर दी । अभी तक तो हांगकांग और दुबई में स्थ‍ित पीएनबी की शाखाओं से लोन सैंक्शन किए जाने के मामले में कोई धोखाधड़ी की बात सामने नहीं आई है । रिपोर्ट में यह भी बताया गया है की नीरव मोदी की हांगकांग और दुबई की कंपनीयों ने कोई घोटाले नहीं किये है इसलिये इन दोनों ब्रांच में नीरव मोदी ग्रुप कंपनी के खातों को फ्रॉड के तौर पर नहीं लिया जा रहा है ।

बैंक ने पूरी की जांच

बैंक ने अपनी तरफ से जांच पूरी कर 162 पन्नों की रिपोर्ट वो जांच एजेंसियों को सौंप चूके है । इतना ही नही बैंक को लोन के लिये भेजे गये ईमेल और घोटाले में शामिल पीएनबी के कर्मचारियों को भेजे गये ईमेल भी सबूत के तौर पर अटैच किए गए हैं । भारत के बाद हांगकांग और दुबई में भी लोन लेने की पूरी कोशिश में था नीरव मोदी ।

Published on:
28 Jun 2018 12:00 pm